{"_id":"573b55a04f1c1be36dac6f67","slug":"baba-balk-nath-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"शनिवार-रविवार को बस अड्डा से बाबा बालक नाथ मंदिर तक नहीं जाएंगे वाहन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शनिवार-रविवार को बस अड्डा से बाबा बालक नाथ मंदिर तक नहीं जाएंगे वाहन
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Tue, 17 May 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शक्तिपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर में ट्रैफिक जाम की समस्या से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने कड़े कदम उठाए हैं। जिला दंडाधिकारी एवं उपायुक्त मदन चौहान ने बाबा बालक नाथ दियोटसिद्ध कस्बे में गाड़ियों की पार्किंग और पार्किंग वर्जित स्थलों के लिए स्थान चिन्हित कर अधिसूचना जारी की दी है।
विज्ञापन
यह अधिसूचना तत्काल प्रभाव से लागू होगी। नई नोटिफिकेशन के मुताबिक अब बस स्टैंड से लंगर भवन तक भारी वाहनों को ले जाने की अनुमति नहीं होगी। लंगर और मंदिर की जरूरतमंद सामग्री को लेकर जाने के लिए भी मंदिर अधिकारी के अनुमति लेना आवश्यक होगा।
विज्ञापन
हर हफ्ते के शनिवार और रविवार को बस अड्डा से बाबा बालक नाथ मंदिर के लिए कोई भी वाहन नहीं चलेगा। उन्होंने बताया कि चकमोह की ओर से आने वाले वाहन बस स्टैंड दियोटसिद्ध में खड़ें होंगे। पुलिस चौकी और बस स्टैंड दियोटसिद्ध तक सड़क किनारे वाहन खड़ा करना वर्जित रहेगा।
विज्ञापन
पुलिस चौकी और बैरियर नंबर 2 चकमोह की ओर कोई वाहन खड़ा नहीं होगा, लेकिन विशेष परिस्थितियों में मंदिर अधिकारी/ पुलिस चौकी प्रभारी की स्वीकृति से वाहन को खड़ा करने की अनुमति दी जाएगी। मंदिर अधिकारी, अधिशासी अभियंता (लोक निर्माण विभाग) मंडल बड़सर की सहायता से वर्जित क्षेत्रों में वाहन खड़ा करना वर्जित है, को दर्शाते हुए बोर्ड लगाने के आदेश भी जारी किए गए हैं।
बैरियर नंबर 2 से चकमोह की ओर से अप्पर मंदिर द्वार तक जाने वाले सड़क किनारे वाहन खड़ा करना वर्जित होगा। साथ ही मंदिर अधिकारी श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पुलिस चौकी दियोटसिद्ध के सामने जेबरा क्रॉसिंग साईन तथा बस स्टैंड से पुलिस चौकी दियोटसिद्ध तक वाहन खड़ा करने के लिए सड़क के एक तरफ येलो लाईन अधिशासी अभियंता (लोक निर्माण विभाग) की सहायता से लगाने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।