{"_id":"6914e10045d8406b780750ef","slug":"ayurvedic-institutions-will-get-126-types-of-medicines-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-173188-2025-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: आयुर्वेदिक संस्थानों को मिलेंगी 126 प्रकार की औषधियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: आयुर्वेदिक संस्थानों को मिलेंगी 126 प्रकार की औषधियां
Thu, 13 Nov 2025 01:03 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Thu, 13 Nov 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला के आयुर्वेदिक संस्थानों को अगले सप्ताह 126 प्रकार की आयुर्वेदिक औषधियां मिलेंगी। दवाइयों की खेप पहुंचने से मरीजों को राहत मिलेगी। वहीं, लंबे समय से चल रही दवाइयों की कमी भी दूर होगी।
जिला स्तर पर आयुर्वेद विभाग को अगले सप्ताह तक औषधियां मिलने की उम्मीद है। शिमला में दवाइयों का ऑर्डर हो चुका है। आयुर्वेदिक औषधियां मिलने पर जिले के सभी आयुर्वेदिक संस्थानों के लिए दवाइयाें की सप्लाई शुरू हो जाएगी।
आयुर्वेदिक स्वास्थ्य संस्थानों में जरूरी आयुर्वेदिक औषधियों का करीब 80 फीसदी स्टॉक खत्म हो चुका है। इसके चलते मरीजों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई महीनों से आयुर्वेदिक स्वास्थ्य संस्थानों में दवाइयों का नया स्टॉक ही नहीं पहुंच पाया है। दवाइयों की जितनी मात्रा थी, वह भी धीरे-धीरे समाप्त हो रही हैं। इस कारण बाजार से महंगे दामों पर दवाइयां खरीदना मरीजों की मजबूरी बन गया है।
विज्ञापन
मरीजों को बीमारी के मुताबिक बटी, गुटिका, चूर्ण, आसव आदि दिया जाता है। जिले में आयुर्वेदिक अस्पताल हमीरपुर, आयुर्वेदिक अस्पताल लंबलू, आयुर्वेदिक अस्पताल कढियार, आयुर्वेदिक अस्पताल बिझड़ी सहित 70 से अधिक स्वास्थ्य संस्थान हैं। यहां पर काफी संख्या में रोजाना ओपीडी रहती है। आयुष विभाग की तरफ से दवाइयों की आपूर्ति जिला स्तर पर आयुर्वेद विभाग की ओर से की जाती है। इसके बाद दवाइयों का वितरण आयुर्वेदिक अस्पताल और आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्रों को किया जाता है।
कोट
आयुर्वेदिक संस्थानों को जल्द ही आयुर्वेदिक औषधियां मिलेंगी। शिमला में सप्लाई ऑर्डर हो चुका है। उम्मीद है कि आठ से दस दिन के भीतर सप्लाई मिल जाएगी। -डॉ. बृजनंदन शर्मा, जिला आयुष अधिकारी