{"_id":"63e3e6ee88c53264f50d2454","slug":"ax-on-50-trees-of-khair-in-the-forest-hamirpur-hp-news-c-19-1-54451-2023-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर (हि. प्र.): जंगल में खैर के 50 पेड़ों पर चली कुल्हाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर (हि. प्र.): जंगल में खैर के 50 पेड़ों पर चली कुल्हाड़ी
Wed, 08 Feb 2023 11:46 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Wed, 08 Feb 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। उपमंडल नादौन के भड़ोली भगौर अलसाहन सड़क किनारे जंगल से 50 के करीब खैर के पेड़ काटने का मामला सामने आया है। जंगल से काटे गए खैर के पेड़ काफी बड़े थे। हालांकि, यह पेड़ निजी भूमि से काटे गए हैं या सरकारी से, अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है। क्षेत्र में चल रहे कटान की आड़ में विभाग की आंखों में धूल झोंक कर यह पेड़ काटे गए हैं। वहीं, विभाग को सूचना मिलते ही विभाग ने इस मामले की छानबीन आरंभ कर दी है।इस क्षेत्र के कुछ अन्य भागों में भी पेड़ काटे गए हैं। यह क्षेत्र जिला ऊना की सीमा के साथ सटा है, जिस कारण यहां निगरानी में कई तरह की समस्याएं होती हैं। पेड़ों को इतनी सफाई से काटा गया है कि इसका पता तक विभाग को न चले और जो लकड़ियां शेष रह गई हैं, उन्हें जला दिया गया है, ताकि वहां कोई निशान न छूटे।
इस संबंध में विभाग के बीट ऑफिसर अमित शर्मा ने कहा कि यहां लोगों की कुछ निजी भूमि भी है, इसलिए मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है। उन्होंने कहा कि यदि वन विभाग की भूमि से पेड़ काटे गए हैं तो इस संबंध में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
इस संबंध में विभाग के बीट ऑफिसर अमित शर्मा ने कहा कि यहां लोगों की कुछ निजी भूमि भी है, इसलिए मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है। उन्होंने कहा कि यदि वन विभाग की भूमि से पेड़ काटे गए हैं तो इस संबंध में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन