{"_id":"67a26690f8ac824d110929a9","slug":"awareness-camp-on-epilepsy-treatment-organized-in-nadaun-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-147469-2025-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: नादौन में मिर्गी के उपचार को लगाया जागरूकता शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: नादौन में मिर्गी के उपचार को लगाया जागरूकता शिविर
Wed, 05 Feb 2025 12:42 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Wed, 05 Feb 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। एम्स दिल्ली की टीम ने नादौन अस्पताल में मंगलवार को मिर्गी उपचार के लिए जागरूकता शिविर लगाया। न्यूरोलोजी विभाग एम्स की प्रोफेसर डॉ. ममता भूषण भारद्वाज की अगुवाई में टीम ने स्वास्थ्य शिविर में तीस से अधिक रोगियों की जांच की।
डॉ. मयंक शर्मा ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत जिला हमीरपुर में संभावित रोगियों की पहचान आशा वर्कर ने घर-घर जाकर लक्षणों के आधार पर की है। ऐसे ही रोगियों या संभावित रोगियों को इस शिविर में बुलाया गया है। उन्होंने बताया कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए ईमैड्स नामक एक एप भी बनाई जा रही है। इस एप के माध्यम से आगामी दिनों में स्थानीय डॉक्टर को भी प्रशिक्षित किया जा सकेगा और रोगियों को उपचार उपलब्ध करवाने में भी आसानी होगी।
डॉ. हेमंत तिवारी ने बताया कि पीड़ित रोगियों की प्रत्येक माह फीडबैक ली जाएगी, ताकि उन्हें बेहतर उपचार उपलब्ध करवाया जा सके। इस संबंध में बीएमओ डॉ. केके शर्मा ने बताया कि नादौन में इस तरह का यह प्रथम शिविर लगा है, जिसमें एम्स दिल्ली से विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने मिर्गी रोकथाम के लिए यहां विशेष अभियान आरंभ किया है।