फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Awarded for outstanding performance in the competition

Hamirpur (Himachal) News: प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर किया सम्मानित

Thu, 23 Apr 2026 12:07 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 23 Apr 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर में बुधवार को छात्र सम्मान समारोह आयोजित हुआ। समारोह में प्रधानाचार्य संजय कुमार ने गुरुग्राम संभाग की ओर से आयोजित 54वीं संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता में पदक विजेता विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा अंडर-17 छात्रा वर्ग की टीम ने बास्केटबाल में सिरसा को 42-26 के अंतर से हराकर विजेता ट्राफी अपने नाम की। कीर्ति लखनपाल ने ट्रेडिशनल और पारंपरिक योग, श्रद्धा ने अंडर-19 पारंपरिक योग,दिशा डोगरा ने आर्टिस्टिक योग में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। अंडर-14 छात्र वर्ग की टीम में सक्षम और अनय शर्मा ने स्वर्ण पदक एवं कांस्य पदक जबकि शतरंज सहित अन्य खेलों में भी विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। प्रधानाचार्य विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेल गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर शारीरिक शिक्षक अनिल कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed