फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Attendants kept wandering for stretcher facility in GMC

Hamirpur (Himachal) News: जीएमसी में स्ट्रेचर की सुविधा के लिए भटकते रहे तीमारदार

Wed, 20 Nov 2024 07:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 20 Nov 2024 07:55 AM IST
विज्ञापन
Attendants kept wandering for stretcher facility in GMC
डॉ राधाकृष्णन मेडिकल कालेज हमीरपुर में आपात वार्ड के बाहर एक भी स्टेक्चर नहीं है। संवाद
हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) हमीरपुर में आपातकालीन स्थिति में स्ट्रेचर भी नहीं मिल रहे हैं। इससे मरीजों और उनके तीमारदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को दिन में आपातकाल और अन्य वार्डों में मरीजों को ले जाने के लिए स्ट्रेचर की तलाश में तीमारदार यहां वहां भटकते रहे। हालांकि शाम के समय स्ट्रेचर उपलब्ध हो गए थे।
विज्ञापन

अक्सर अस्पताल में स्ट्रेचर की कमी के कारण मरीजों को गाड़ी या एंबुलेंस से अस्पताल के विभिन्न वार्डों में पहुंचाने में कठिनाई होती है। कई मरीज ऐसे होते हैं, जो चलने में असमर्थ होते हैं और उन्हें उठाकर अस्पताल के वार्ड में ले जाना पड़ता है। तीमारदारों ने अपनी परेशानियों का हवाला देते हुए कहा कि अस्पताल में दिन में एक भी स्ट्रेचर उपलब्ध नहीं होता है।
विज्ञापन

आशुतोष, संतोष, विजय, विश्वनाथ, लक्ष्मण प्रसाद, कामिनी, नारायण और अन्य तीमारदारों ने कहा कि इस समस्या के कारण उन्हें अत्यधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और कई बार मरीजों को उठाकर ही अस्पताल के विभिन्न हिस्सों में ले जाना पड़ता है। इससे मरीजों के साथ तीमारदारों को भी परेशान होना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रमेश भारती ने कहा कि अस्पताल में मरीजों को प्राथमिकता के आधार पर स्ट्रेचर उपलब्ध रहते हैं। हालांकि कई बार मरीजों के तीमारदार को स्ट्रेचर इस्तेमाल करने के बाद वहीं पर छोड़ देते हैं। इससे आपातकालीन वार्ड में ऐसी स्थिति बनती है। इस मामले को गंभीरता से लेकर सुधार का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed