फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Attempts are being made to shine politics under the pretext of Army Day program: Ranjit

सेना दिवस कार्यक्रम के बहाने राजनीति चमकाने का हो रहा प्रयास : रणजीत

Sun, 04 Jan 2026 01:20 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 04 Jan 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। विधायक रणजीत सिंह ने कहा कि पूर्व विधायक राजेंद्र राणा जिस भी पार्टी में रहे हैं, उस पार्टी के संगठन को खत्म करने का काम किया है। उनके लिए अपनी सर्व कल्याणकारी संस्था पहले है और संगठन बाद में हैं।
विज्ञापन

सुजानपुर विश्रामगृह में आयोजित प्रेसवार्ता में सुजानपुर के विधायक रणजीत सिंह ने यह आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि पूर्व विधायक जब कांग्रेस में थे, तो उन्होंने कांग्रेस के संगठन को खत्म करने का काम किया। आज अगर वह भाजपा में हैं तो वह भाजपा के संगठन को खत्म करने में लगे हैं।
विज्ञापन

सेना दिवस कार्यक्रम के बहाने सुजानपुर के पूर्व विधायक अपनी राजनीति चमकाने का काम कर रहे हैं। सेना दिवस के नाम पर भारतीय जनता पार्टी की टीम को प्रचार-प्रसार में लगाया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि पूर्व विधायक राजेंद्र राणा हर बार मुख्यमंत्री को केवल कोसते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधानसभा क्षेत्र सुजानपुर में विकास किया जा रहा है। रोपा गांव के लिए सड़क बनाई जाएगी। उनकी विधानसभा क्षेत्र के हर शिक्षण संस्थान में नशा समाप्ति को लेकर शपथ दिलाना अनिवार्य किया गया है। जल्द ही इसको लेकर एक पत्र सभी शिक्षण संस्थानों में पहुंचाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed