{"_id":"5fcfbb8c8ebc3ef9ba77b65b","slug":"attack-on-old-man-hamirpur-hp-news-sml3539124151","type":"story","status":"publish","title_hn":"75 साल की बुजुर्ग महिला पर जानलेवा हमला, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
75 साल की बुजुर्ग महिला पर जानलेवा हमला, केस दर्ज
विज्ञापन
लोहाखर में पड़ोसियों के हमले से बुजुर्ग महिला की आंख पर लगी चोट।
- फोटो : Hamirpur-HP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। पुलिस चौकी टौणीदेवी के अंतर्गत गांव लोहाखर गवारडू में एक 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला पर पड़ोसियों ने जानलेवा हमला कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया। पीड़ित महिला के पुत्र ने इस संदर्भ में पुलिस चौकी टौणीदेवी में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत के बाद पुलिस ने भादंसं की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया और पीड़ित महिला का टौणीदेवी अस्पताल में मेडिकल करवाया। अब परिजनों ने हमीरपुर में पुलिस अधीक्षक से मिलकर व शिकायत पत्र सौंप कर इस मामले में आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ित बुजुर्ग का बेटा बीएसएनएल में सेवारत है और हमीरपुर में ही अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रहता है। शिकायतकर्ता राजेंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार को वह अपने कार्यालय में थे तो पैतृक गांव से भतीजी का फोन आया। भतीजी ने बताया कि दादी को पड़ोस के तीन लोग घसीटकर मारपीट कर रहे हैं। जेसीबी की मदद से उनका रास्ता क्षतिग्रस्त कर दिया गया। सूचना मिलने के बाद वह घर पहुंचा और पुलिस को सूचना दी। माता का टौणीदेवी में प्राथमिक उपचार के बाद हमीरपुर अस्पताल में उपचार करवाया। माता की आंख में गहरी चोट आई है। उन्होंने कहा कि अगर वह समय पर नहीं पहुंचता तो आरोपी उसे जेसीबी के नीचे फेंक सकते थे।
भतीजी ने मारपीट का वीडियो बनाया तो आरोपियों ने उसे भी बालों से घसीटा। इस घटनाक्रम का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं, दूसरे पक्ष ने भी जमीन पर कब्जा करने और मारपीट करने का मामला दर्ज करवाया है। उधर, चौकी प्रभारी ज्ञान चंद का कहना है कि पुलिस ने आरोपी लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है लेकिन, जिस जमीन को लेकर झगड़ा हुआ है, उसकी निशानदेही करवाई जानी है। निशानदेही में पता चलेगा कि जमीन निजी है या सरकारी। चौकी प्रभारी ने कहा कि दूसरे पक्ष ने भी पुलिस में मामला दर्ज करवाया है।