{"_id":"589f50294f1c1b875237ce53","slug":"atm-cashless-public-wandering-for-money-in-the-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला मुख्यालय में कैश को तरसे लोग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला मुख्यालय में कैश को तरसे लोग
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Sat, 11 Feb 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
बंद रहे एटीएम
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला मुख्यालय में स्थित अधिकतर बैंक शाखाओं के एटीएम मशीनें शुक्रवार को दिनभर खाली रहीं। इससे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। लंबे इंतजार के बाद एटीएम मशीनों में कैश खत्म होने पर उपभोक्ताओं को बिना रुपयों के घर लौटना पड़ा।
विज्ञापन
बैंक शाखाओं में शुक्रवार से रविवार तक अवकाश है। ऐसे में जिला मुख्यालय के अधिकतर एटीएम में कैश शुक्रवार को ही खत्म हो गया। शनिवार को दिनभर उपभोक्ता एक एटीएम से दूसरे एटीएम के चक्कर काटते रहे, लेकिन एटीएम में कैश न होने के कारण उन्हें मायूस होकर घर लौटना पड़ा जिस किसी एटीएम में थोड़ा कैश था।
विज्ञापन
इसके बाहर लंबी कतारें लग गईं लेकिन कुछ समय बाद इन एटीएम में भी कैश खत्म हो गया। लोगों को लंबे इंतजार के बाद मायूस होकर घर लौटना पड़ा। ऐसे में लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन
भोटा और जाहू में एटीएम खाली
जिला मुख्यालय के अलावा भोटा और जाहू में भी शुक्रवार को एटीएम खाली रहे। भोटा में शुक्रवार सुबह से ही कैश नहीं था जबकि जाहू में शनिवार को नकदी निकासी न होने से उपभोक्ताओं को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। उपभोक्ताओं में जगदीश चंद, प्रकाश चंद, रमेश कुमार, अशोक कुमार, प्रदीप कुमार, देश राज, रत्न चंद, कमल कुमार, संजय कुमार, पदमा शर्मा, सरोजनी देवी, अमर नाथ, हंस राज, कुलदीप कुमार, राकेश कुमार, उमेश शर्मा, सुमन कुमार, रत्नी देवी, उमा देवी, सतीश कुमार ने बैंकों की कार्यप्रणाली पर रोष जताया।