फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Assistant professor again issued notices in recruitment scam

असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती धांधली मामले में फिर नोटिस किए जारी

Mon, 22 Feb 2021 11:26 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान हमीरपुर में असिस्टेंट भर्ती गड़बड़ी मामले में निदेशक को बर्खास्त करने के बाद अब अन्य अधिकारियों पर भी कार्रवाई हो सकती है। संस्थान प्रमुख ने भर्ती रिकॉर्ड गायब होने के मामले में अब कुछ और अधिकारियों को नोटिस जारी किए हैं। इससे पूर्व भी आधा दर्जन अधिकारियों को नोटिस जारी हो चुके हैं।
विज्ञापन

एनआईटी बोर्ड ऑफ गवर्नर की आगामी कुछ सप्ताह में बैठक होने जा रही है। बैठक में भर्ती गड़बड़ी मामले की रिपोर्ट पेश होनी है। इसके लिए संस्थान ने कुछ माह पूर्व जांच कमेटी गठित की है। इस कमेटी ने पूर्व की बैठक में भी रिपोर्ट सौंपी थी, लेकिन बीओजी चेयरमैन रिपोर्ट से संतुष्ट नहीं हुए। जिसके बाद विस्तृत रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं। इसी कड़ी में जो अधिकारी गड़बड़ी में संलिप्त पाए हैं, उन्हें नोटिस जारी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

बाक्स:
एनआईटी के डिप्टी रजिस्ट्रार और प्रोफेसर में मारपीट, क्रॉस केस
एनआईटी में अब एक डिप्टी रजिस्ट्रार और प्रोफेसर के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। यह घटना आवासीय कॉलोनी की है। जहां दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई। मामला सामने आने के बाद एनआईटी प्रशासन ने इस मामले में जांच बिठा दी है। इस मामले की जांच के लिए एक कमेटी गठित की गई है, जिसमें प्रोफेसर आरके शर्मा, प्रोफेसर रवि और प्रोफेसर अनूप समेत तीन वरिष्ठ लोग शामिल हैं। इसके साथ ही दोनों लोगों ने एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस में भी शिकायत दर्ज करवाई है। इसके बाद पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। उधर, एनआईटी के कार्यकारी निदेशक प्रो ललित अवस्थी ने कहा कि संस्थान के आवासीय परिसर में दो लोगों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। इस मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित कर दी है। कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed