{"_id":"67a50a66e4fcca7e020d6879","slug":"assistance-given-for-the-treatment-of-cancer-patients-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-147603-2025-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: कैंसर पीडि़त के इलाज के लिए दी सहायता राशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: कैंसर पीडि़त के इलाज के लिए दी सहायता राशि
Fri, 07 Feb 2025 12:45 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Fri, 07 Feb 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
गलोड़ (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जौड़े अंब के अध्यापकों और विद्यार्थियों ने सराहनीय पहल की है। अध्यापकों और विद्यार्थियों ने कैंसर पीडि़त व्यक्ति के इलाज के लिए 12 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी। विद्यालय के उपप्रधानाचार्य सुनील कुमार ने बताया कि गांव कठियाना की महिला का बेटा कैंसर रोग से पीडि़त है, इसलिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जौड़े अंब के अध्यापकों और छात्रों ने मिलकर यह राशि एकत्रित करके पीडि़त की मां को दी। संवाद
विज्ञापन