फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   asid attack

एसिड फेंकने वाले छात्र को शिक्षा विभाग ने किया स्कूल से निष्कासित

Tue, 25 Feb 2020 11:06 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला उटपर में दसवीं कक्षा की प्रेक्टिकल परीक्षा के दौरान छात्राओं पर एसिड फेंकने के आरोपी छात्र को शिक्षा विभाग ने स्कूल से निष्कासित कर दिया है। अब यह छात्र इस बार की बोर्ड परीक्षा में भाग नहीं ले पाएगा। इससे आरोपी छात्र का भविष्य दांव पर लग गया है। ऐसा कर शिक्षा विभाग ने भी सख्त संदेश देने का प्रयास किया है, ताकि भविष्य में इस तरह के संगीन मामलों की पुनरावृत्ति न हो और छात्राएं भयमुक्त वातावरण में शिक्षा हासिल कर सकें।
विज्ञापन

गौरतलब है कि 22 फरवरी, शनिवार को स्कूल में प्रेक्टिकल परीक्षा के दौरान आरोपी छात्र ने अपनी सहपाठी तीन छात्राओं पर तेजाब फेंका था। इसके बाद दो छात्राएं आंशिक रूप से, जबकि एक छात्र के मुंह पर तेजाब गिरने से वह घायल हो गई थी। इस मामले में हमीरपुर पुलिस ने भी छात्राओं के बयान कलमबद्ध करने के साथ आरोपी छात्र के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अलावा शिक्षा विभाग अपने स्तर पर इस मामले की जांच कर रहा है। पूछताछ के दौरान छात्राओं ने बताया कि शनिवार को प्रेक्टिकल परीक्षा के दौरान वे किसी बात को लेकर हंस रहीं थी। इस पर सहपाठी ने गुस्से में आकर परीक्षा के बाद तेजाब फेंकने की चेतावनी दी थी। जब वे परीक्षा हाल से बाहर निकलने लगीं तो आरोपी छात्र ने उन पर तेजाब फेंक दिया। इसके बाद स्कूल स्टाफ उन्हें उपचार के लिए अस्पताल लेकर आया। उधर, स्कूल के प्रधानाचार्य सुनील शामा ने कहा कि शिक्षा उपनिदेशक के आदेशों के बाद आरोपी स्कूल छात्र को स्कूल से निष्कासित कर दिया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में पीड़ित छात्राओं के अलावा स्कूल प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों के भी बयान लिए गए। वहीं, कार्यकारी उपनिदेशक अजय पटियाल का कहना है कि एसएमसी और स्कूल प्रबंधन की बैठक रखी गई थी। बच्चे को निष्काषित करने के लिए प्रधानाचार्य अधिकृत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed