{"_id":"66cde55404324c01cc010770","slug":"aryaav-had-fallen-from-the-third-floor-on-his-feet-both-his-legs-were-broken-hamirpur-hp-news-c-399-1-sml1031-187141-2024-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: पैरों के बल तीसरी मंजिल से गिरा था आर्यव, टूट गई थीं दोनों टांगें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: पैरों के बल तीसरी मंजिल से गिरा था आर्यव, टूट गई थीं दोनों टांगें
विज्ञापन
घटना के वक्त एक टांग और एक बाजू टूटने की बात आई थी सामने
परिजनों ने घटना के दौरान शरीर से खून न निकलने के पहलु पर उठाए थे सवाल
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। कोचिंग सेंटर प्रशिक्षु की पीजी में संदिग्ध मौत के मामले में पोस्टमार्टम और फोरेंसिक रिपोर्ट से रहस्य सुलेझगा। हालांकि, पोस्टमार्टम के दौरान विद्यार्थी की तीसरी मंजिल से पैरों के बल नीचे गिरने के चलते दोनों टांगे टूटने की बात सामने आई है।
घटना के बाद जब छात्र को मेडिकल कॉलेज हमीरपुर से पीजीआई रेफर किया गया था तो उसकी एक टांग और एक बाजू फ्रेक्चर होने की बात सामने आई थी लेकिन पोस्टमार्टम के दाैरान यह खुलासा हुआ है कि उनकी दोनों टांगे टूटी थीं। ऐसे में यह माना जा रहा है कि आर्यव तीसरी मंजिल से पैरों के बल गिरा। इस वजह से दोनों टांगों में फ्रेक्चर हुआ। फोरेंसिक जांच इस मामले में अहम कड़ी साबित होगी। इस मामले में मृतक छात्र आर्यव के मोबाइल फोन भी पुलिस के कब्जे में है। प्रारंभिक जांच में यह खुलासा हुआ है कि छात्र ने मोबाइल से व्हाट्सएप अकाउंट को भी डिलीट कर दिया था। घटना से एक दिन पूर्व खाने को लेकर उसकी जरूर पीजी संचालकों से कहासुनी हुई थी लेकिन इस उलझन के बीच अपने माता-पिता के मोबाइल नंबर भी उसने ब्लाॅक किए गए थे।
ऐसे में इन तमाम पहलुओं पर जांच की जा रही है कि आखिर विद्यार्थी ने अपने माता-पिता के नंबर भी ब्लाॅक किए थे। परिजनों ने मामले में यह सवाल उठाए थे कि तीसरी मंजिल से यदि आर्यव गिरा तो उसके शरीर से खून क्यों नहीं निकला। मामले में निष्पक्ष जांच के लिए पिता की मौजूदगी में पोस्टमार्टम करने वाली टीम ने अपनी राय दी है। पुलिस टीम, मृतक छात्र के पिता की मौजूदगी में पोस्टमार्टम किया गया है। हालांकि पोस्टमार्टम की आधिकारिक रिपोर्ट अभी तक पुलिस को नहीं मिली है। एसपी हमीरपुर भगत सिंह ठाकुर ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारण स्पष्ट होंगे। फोरेंसिक टीम भी जल्द अपनी रिपोर्ट देगी।