फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Arnav of DAV Dharamshala first in 800 meter race

Hamirpur (Himachal) News: 800 मीटर दौड़ में डीएवी धर्मशाला का अर्णव प्रथम

Thu, 10 Jul 2025 07:59 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 10 Jul 2025 07:59 AM IST
विज्ञापन
Arnav of DAV Dharamshala first in 800 meter race
डीएवी क्लस्टर स्तरीय एथलीट मीट में दौड़ लगाते खिलाड़ी। स्रोत : संस्थान
हमीरपुर। डीएवी क्लस्टर स्तरीय एथलेटिक मीट 2025-26 का शुभारंभ बुधवार को अणु स्थित सिंथेटिक मैदान में हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण से हुई। इस दौरान आयोजित 800 मीटर की दौड़ में डीएवी धर्मशाला के अर्णव प्रथम स्थान पर रहे।
विज्ञापन

क्लस्टर स्तरीय प्रतियोगिता में स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) सेंटर हमीरपुर के सहायक निदेशक मनोज अवाती तथा स्पोर्ट्स मीट ऑब्जर्वर सुरेश कुमार शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। वहीं, डीएवी लझियानी के प्रधानाचार्य सुनील ठाकुर विशेष अतिथि रहे।
विज्ञापन

सुनील ठाकुर ने कहा कि प्रतियोगिता किसी और से नहीं, सबसे पहले खुद से होती है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी और कहा कि आज के ये नन्हे खिलाड़ी कल को देश के लिए मैदान में उतर सकते हैं। डीएवी हमीरपुर के प्रधानाचार्य महेंद्र सिंह ठाकुर ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों और शिक्षकों का स्वागत किया। इस दौरान सभी प्रतिभागी स्कूलों के छात्रों ने मार्च पास्ट की सलामी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दो दिवसीय मीट में डीएवी के 10 स्कूलों के 165 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इसमें अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्गों के लिए 100 मीटर, 200 मीटर, 800 मीटर, 1500 मीटर, 4×100 मीटर रिले रेस, लंबी कूद, ऊंची कूद, डिस्कस थ्रो और शॉटपुट जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं।
यह रहे विजेता
अंडर-14 (800 मीटर दौड़, लड़के)
प्रथम स्थान – अर्णव (डीएवी धर्मशाला)

द्वितीय स्थान – आहिल पठानिया (डीएवी बाघनी)

अंडर-17 (1500 मीटर दौड़, लड़के)
प्रथम स्थान – लक्ष्य सिंह (डीएवी हमीरपुर)

द्वितीय स्थान – ऋतविक धीमान (डीएवी देहरा)

अंडर-19 (1500 मीटर दौड़, लड़के)
प्रथम स्थान – उमेश (डीएवी देहरा)

द्वितीय स्थान – नादीश (डीएवी भड़ोली)

डीएवी क्लस्टर स्तरीय एथलीट मीट में दौड़ लगाते खिलाड़ी। स्रोत : संस्थान

डीएवी क्लस्टर स्तरीय एथलीट मीट में दौड़ लगाते खिलाड़ी। स्रोत : संस्थान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed