फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   aprajita,aprajita amar ujala hamirpur,aparajita hundred million smiles

लक्ष्य निर्धारित कर कड़ी मेहनत से आगे बढ़ें छात्राएं : प्रदीप

Fri, 11 Oct 2019 11:12 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
aprajita,aprajita amar ujala hamirpur,aparajita hundred million smiles
जौड़े अंब स्कूल में अपराजिता अभियान के कार्यक्रम में मुख्यातिथि के साथ छात्राएं व स्टाफ सदस्य। - फोटो : Hamirpur-HP
बड़सर (हमीरपुर)। जीवन में सफलता के लिए कोई भी शॉर्टकट नहीं है। जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर योजनाबद्ध तरीके से तैयारी कर ही सफलता प्राप्त की जा सकती है। यह शब्द राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जौड़े अंब में अमर उजाला के अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम के दौरान एसडीएम बड़सर प्रदीप कुमार ने कहे। उन्होंने छात्राओं को जीवन में कॅरिअर काउंसलिंग के तहत बच्चों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए कई टिप्स दिए। अमर उजाला के अपराजिता अभियान की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम सामाजिक सरोकारों के प्रति महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने छात्राओं को जीवन में आगे बढ़ने के लिए कड़ी मेहनत करने तथा सर्वांगीण विकास के लिए पढ़ाई के साथ अन्य प्रतियोगिताओं में भी भाग लेने की बात कही। प्रतियोगी परीक्षाओं को उत्तीर्ण करने के लिए भी महत्वपूर्ण टिप्स दिए। उन्होंने छात्राओं को जीवन में अपने लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने के बारे में बताया। सुरक्षा सरोकारों का जिक्र करते हुए छात्राओं को कानूनी पहलुओं पर भी जानकारी दी तथा उनके अधिकारों के बारे में भी अवगत करवाया। उन्होंने टेक्नोलॉजी का अधिक से अधिक सकारात्मक प्रयोग कर उसका लाभ उठाने का आह्वान किया। वर्तमान में महिलाओं की हर क्षेत्र में बढ़ रही सहभागिता का जिक्र करते हुए कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में बुलंदियों को छू रही हैं। उन्होंने छात्राओं को सरकार की ओर से दी जाने वाली विभिन्न छात्रवृत्तियों के बारे में जानकारी दी तथा उनका लाभ उठाने का आग्रह किया।
विज्ञापन

छात्राओं के लिए उपयोगी रहेगी जानकारी : दविंद्र
स्कूल के प्रधानाचार्य दविंद्र सिंह ने इस कार्यक्रम को छात्राओं के लिए उपयोगी बताया। कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित कर अमर उजाला सराहनीय कार्य कर रहा है। उन्होंने अमर उजाला समूह को बधाई दी। उन्होंने कहा कि छात्राओं को भविष्य के लिए यह जानकारी उपयोगी सिद्ध होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेहनत करने की सीख मिली : स्मृति
छात्रा स्मृति ने कहा कि कार्यक्रम में उन्हें मेहनत करने की सीख मिली है। बिना लक्ष्य और मेहनत के जीवन में सफलता नहीं मिल सकती है। एसडीएम ने बहुत सरल शब्दों में इस बात को समझाया। महत्वपूर्ण जानकारी कार्यक्रम में मिली।
कार्यक्रम से होगा महिलाओं का उत्थान: लक्ष्मी
छात्रा लक्ष्मी ने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। इस तरह के कार्यक्रम आयोजित कर जो महिलाएं खुद को कम आंकती हैं उन्हें भी प्रोत्साहन मिलेगा और वह भी आगे आएंगी। महिलाओं के उत्थान के लिए कार्यक्रम बहुत उपयोगी है।
कई शंकाएं हुईं दूर : मुस्कान
मुस्कान का कहना है कि एसडीएम ने जीवन में एक लक्ष्य निर्धारित करने और उस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। यह कार्यक्रम बहुत अच्छा है। जिसमें कई प्रकार की शंकाएं दूर हुई हैं।

प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के मिले टिप्स : दीक्षा
दीक्षा का कहना है कि प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खुद को किस प्रकार तैयार करना है, इस बारे में एसडीएम ने टिप्स दिए हैं। वह इस कार्यक्रम और एसडीएम की बातों से प्रेरित हुई हैं। कार्यक्रम सराहनीय रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed