फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Approved the estimated income and expenditure of Rs 1.33 crore in Ayurvedic Hospital

Hamirpur (Himachal) News: आयुर्वेदिक अस्पताल में 1.33 करोड़ के अनुमानित आय-व्यय को दी मंजूरी

Fri, 23 Aug 2024 04:21 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Aug 2024 04:21 AM IST
विज्ञापन
Approved the estimated income and expenditure of Rs 1.33 crore in Ayurvedic Hospital
आयुष अस्पताल की रोगी कल्याण समिति की बैठक में उपायुक्त को सम्मानित करते हुए। स्रोत :डीपीआ
फर्नीचर, कंप्यूटर, सीसीटीवी कैमरों के लिए भी किया धन का प्रावधान
विज्ञापन

सरकार के नियमों एवं मानकों के अनुसार ही होगी सामग्री की खरीद : डीसी
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। जिला आयुर्वेदिक अस्पताल की रोगी कल्याण समिति (आरकेएस) की बैठक वीरवार को उपायुक्त अमरजीत सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसमें गत वित्त वर्ष की आय-व्यय और इस वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान अनुमानित आय-व्यय पर व्यापक चर्चा की गई। इस वित्त वर्ष में संभावित आय-व्यय पर व्यापक चर्चा के बाद समिति ने लगभग 1.33 करोड़ रुपये के अनुमानित आय-व्यय को मंजूरी प्रदान कर दी। उपायुक्त ने कहा कि इस वित्त वर्ष के दौरान समिति को अस्पताल में विभिन्न सेवाओं से संबंधित शुल्कों, दुकान के किराये, पार्किंग फीस और अन्य माध्यमों से लगभग 21.55 लाख रुपये की आय का अनुमान है। गत वित्त वर्ष की शेष राशि को मिलाकर समिति की अनुमानित आय लगभग 98.68 लाख रुपये होगी। बैठक में समिति ने इस वित्त वर्ष में अस्पताल में आवश्यक ढांचागत विकास और विभिन्न सेवाओं के लिए लगभग 34.39 लाख रुपये खर्च करने को मंजूरी प्रदान की। इसमें अस्पताल के लिए फर्नीचर, कंप्यूटर, प्रिंटर, पंचकर्मा की सामग्री, सीसीटीवी कैमरे, जनरेटर, दवाइयां, सफाई एवं कचरा प्रबंधन, लैब की सामग्री, उपकरणों की खरीद एवं मरम्मत, मेडिकल कैंप और अन्य गतिविधियों के लिए भी धनराशि का प्रावधान किया गया है। उपायुक्त ने आयुर्वेद विभाग और अधिकारियों को निर्देश दिए कि अस्पताल के लिए सभी तरह की सामग्री की खरीद सरकार के नियमों एवं मानकों के अनुसार ही होनी चाहिए। अगर कहीं पर विभागीय स्तर पर मंजूरी की आवश्यकता है तो उसके लिए भी निर्धारित प्रक्रिया ही अपनाएं। जनरेटर और सीसीटीवी जैसी मूलभूत एवं ढांचागत सुविधाओं के लिए आरकेएस के बजाय आयुर्वेद विभाग के माध्यम से बजट प्राप्त करने की संभावनाएं तलाश की जा सकती हैं। उपायुक्त ने कहा कि आज के दौर में आयुर्वेद की महत्ता काफी बढ़ रही है। इसलिए विभाग के अधिकारी एवं चिकित्सक लोगों को बेहतरीन सुविधाएं प्रदान करने की दिशा में कार्य करें। उन्होंने आयुष्मान भारत और हिमकेयर योजना के तहत भी लोगों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. बृज नंदन, अस्पताल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. दलीप सिंह ठाकुर और डॉ. रविंद्र सिंह ने विभिन्न मदों का विस्तृत ब्योरा प्रस्तुत किया। इस अवसर पर समिति के अन्य सरकारी और गैर सरकारी सदस्यों ने कई महत्वपूर्ण सुझाव रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed