{"_id":"6666f34882419972a100a812","slug":"approval-to-give-10-percent-dividend-every-year-to-the-members-of-the-cooperative-society-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-129359-2024-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: सहकारी सभा के सदस्यों को प्रतिवर्ष 10 फीसदी लाभांश देने की स्वीकृति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: सहकारी सभा के सदस्यों को प्रतिवर्ष 10 फीसदी लाभांश देने की स्वीकृति
Tue, 11 Jun 2024 10:05 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Tue, 11 Jun 2024 10:05 AM IST
विज्ञापन
डिडवीं टिक्कर में साधारण अधिवेशन के दौरान उपस्थित ग्रामीण व अन्य। संवाद
डिडवीं (हमीरपुर)। सहकारी सभा डिडवीं का साधारण अधिवेशन सोमवार को सभा कार्यालय में हुआ। अधिवेशन की अध्यक्षता करते हुए प्रधान ठाकुर देशराज ने सभा का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। इसके अलावा विषयों पर चर्चा करने के बाद सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किए गए।
इस दौरान सभा के सभी सदस्यों को 2021-22 व 2022-23 का लाभांश प्रतिवर्ष 10 फीसदी की दर से देने की स्वीकृति भी प्रदान की गई। साथ ही 2023-24 के ऑडिट के लिए ऑडिटर की नियुक्ति को भी स्वीकृति दी गई। अधिवेशन में सभा के अंतर्गत आने वाले 10 महिला मंडलों की सदस्य महिलाओं ने भी हिस्सा लिया। इन सभी महिला मंडलों को संभा की ओर से दो-दो हजार रुपये की इनाम राशि दी गई। महिला मंडलों की सदस्याओं ने इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर सभा सचिव विशाल कटोच, विशाल कुमार, कांगड़ा सहकारी बैंक हमीरपुर के रजत शर्मा, उप प्रधान जगदीश पटियाल, सदस्य राजकुमार, सुभाष चंद, धर्म सिंह, देशराज, सोना देवी आदि विशेष तौर पर उपस्थित रहे।