फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Applications for eight posts of Anganwadi in Hamirpur till 20

Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर में आंगनबाड़ी के आठ पदों के लिए आवेदन 20 तक

Fri, 15 Nov 2024 02:05 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 15 Nov 2024 02:05 AM IST
विज्ञापन
25 नवंबर को एसडीएम कार्यालय हमीरपुर में लिए जाएंगे साक्षात्कार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। बाल विकास परियोजना हमीरपुर के अंतर्गत आठ आंगनबाड़ी केंद्रों में रिक्त पदों को भरने के लिए पात्र महिलाओं से 20 नवंबर तक बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) कार्यालय हमीरपुर में सादे कागज पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
इन पदों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के तीन और सहायिका के पांच पद शामिल हैं। सीडीपीओ संजय गर्ग ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र मोहीं-पांच, आंगनबाड़ी केंद्र कुसवाड़ और नगर परिषद क्षेत्र हमीरपुर के आंगनबाड़ी केंद्र तीन-सी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का एक-एक पद भरा जाएगा। इसी प्रकार आंगनबाड़ी केंद्र दड़ूही-एक, आंगनबाड़ी केंद्र भटेरड़, नगर परिषद क्षेत्र हमीरपुर के आंगनबाड़ी केंद्र 2-ए, आंगनबाड़ी केंद्र घुमारड़ा और आंगनबाड़ी केंद्र मुठान में आंगनबाड़ी सहायिका का एक-एक पद भरा जाएगा। सीडीपीओ ने कहा कि आवेदक महिला की आयु 18 से 35 वर्ष तक और शैक्षणिक योग्यता कम से कम बारहवीं पास होनी चाहिए तथा उसका नाम संबंधित आंगनबाड़ी केंद्र के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र के परिवार सर्वेक्षण रजिस्टर में दर्ज होना चाहिए। अभ्यर्थी के परिवार की समस्त स्रोतों से वार्षिक आय 50 हजार रुपये से अधिक न हो तथा उसका आय प्रमाणपत्र कार्यकारी दंडाधिकारी द्वारा जारी किया गया हो। अगर कोई आंगनबाड़ी सहायिका आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद के लिए आवेदन करती है तो उसके परिवार की वार्षिक आय की गणना में उसके मानदेय को शामिल करने से छूट मिलेगी।
विज्ञापन

इच्छुक उम्मीदवार सादे कागज पर अपना आवेदन अपने पूर्ण विवरण एवं सभी आवश्यक दस्तावेजों एवं प्रमाणपत्रों की छाया प्रतियां संलग्न करके 20 नवंबर को सायं पांच बजे तक सीडीपीओ कार्यालय हमीरपुर में जमा करवा सकते हैं। उम्मीदवारों के साक्षात्कार 25 नवंबर को सुबह 10 बजे एसडीएम कार्यालय हमीरपुर में आरंभ होंगे। अधिक जानकारी के लिए सीडीपीओ कार्यालय हमीरपुर में या कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-225642 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed