फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Application process started for Children's Science Conference

Hamirpur (Himachal) News: बाल विज्ञान सम्मेलन के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू

Fri, 11 Oct 2024 05:37 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2024 05:37 PM IST
विज्ञापन
16 अक्तूबर तक ऑनलाइन पोर्टल पर कर सकेंगे आवेदन
विज्ञापन

21 और 22 अक्तूबर को एक साथ सब डिवीजन स्तर पर होगा सम्मलेन
आठ नवंबर को जिला स्तर पर किया जाएगा बाल विज्ञान सम्मेलन का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। बाल विज्ञान सम्मेलन के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिला के सरकारी और निजी स्कूल 16 अक्तूबर तक ऑनलाइन पोर्टल पर बच्चों के आवेदन कर सकते हैं। सभी स्कूलों को हिमकॉस्टे की ओर से यूजर नेम और पासवर्ड उपलब्ध करवाए गए हैं। शिक्षक एप पर जाकर बच्चों के नाम रजिस्टर कर सकेंगे। आवेदन के लिए पोर्टल आठ अक्तूबर से खुल गया है। हमीरपुर जिला में इस बार 38वां बाल विज्ञान सम्मेलन आयोजित होगा। प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में सैकड़ों विद्यार्थी भाग लेते हैं। बाल विज्ञान सम्मेलन का आयोजन प्रदेश विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण परिषद की ओर से किया जाता है। इस वर्ष सम्मेलन में साइंस क्विज, इनोवेटिव साइंस मॉडल और मैथेमेटिक्स ओलंपियाड और साइंस स्किट गतिविधियां करवाई जाएंगी। प्रतियोगिता के लिए विद्यार्थियों को स्कूल में पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवाना होगा। इसके बाद फिर विद्यार्थी सब डिवीजन स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे। हर स्कूल से तीन वर्गों में विद्यार्थी सम्मेलन में भाग ले सकेंगे। जूनियर वर्ग में छठी से आठवीं, सीनियर वर्ग में नौंवी, दसवीं और सीनियर सेकेंडरी वर्ग में ग्यारहवीं और बारहवीं कक्षा के विद्यार्थी भाग लेंगे। सब डिवीजन स्तर पर विद्यार्थी साइंस क्विज, इनोवेटिव साइंस मॉडल और मैथेमेटिक्स ओलंपियाड में ब्लॉक स्तर पर भाग ले सकेंगें।

जबकि साइंस स्किट कंपीटीशन में छात्र सीधे जिलास्तरीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। जिले में खंड स्तर पर बाल विज्ञान सम्मेलन के आयोजन के लिए पांच उपमंडल स्थापित किए गए हैं। इनमें 21 और 22 अक्तूबर को एक साथ सम्मेलन का आयोजन होगा। इसके बाद आठ नवंबर को जिला स्तर पर बाल विज्ञान सम्मेलन आयोजित होगा। इसके अतिरिक्त राज्य स्तर का सम्मेलन 13 और 14 नवंबर को किया जाएगा। इसके लिए हिमकाॅस्टे की ओर से स्थान निर्धारित किया जाएगा। जिला विज्ञान पर्यवेक्षक राजेश गौतम ने कहा कि बाल विज्ञान सम्मेलन के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिला के सरकारी व निजी स्कूल 16 अक्तूबर तक ऑनलाइन पोर्टल पर बच्चों के आवेदन कर सकते हैं। सभी स्कूलों को हिमकॉस्टे की ओर से यूजर नेम और पासवर्ड उपलब्ध करवाए गए हैं। शिक्षक एप पर जाकर बच्चों के नाम रजिस्टर कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed