फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Anupriya from Chabutra becomes self-reliant through sewing skills.

Hamirpur (Himachal) News: सिलाई के हुनर से आत्मनिर्भर बनीं चबूतरा की अनुप्रिया

Sat, 05 Sep 2026 01:01 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 05 Sep 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Anupriya from Chabutra becomes self-reliant through sewing skills.
चबूतरा की अनुप्रिया कपड़े सिलते हुए। संवाद
हमीरपुर। यूट्यूब पर वीडियो देखकर सिलाई का हुनर सीखने वाली अनुप्रिया ने इसे रोजगार का जरिया बना लिया है। अब वह घर से ही सिलाई का काम कर हर माह 10 से 12 हजार रुपये कमा रही हैं।
विज्ञापन

अपनी कमाई से वह परिवार के खर्च में हाथ बंटाने के साथ बच्चों की पढ़ाई का खर्च भी निकाल रही हैं। अनुप्रिया ने शुरुआत में यूट्यूब पर सिलाई से जुड़े वीडियो देखकर कटिंग, सिलाई और अलग-अलग डिजाइन तैयार करना सीखा।
विज्ञापन

लगातार अभ्यास के बाद उन्होंने आसपास के लोगों के कपड़े सिलने शुरू किए। काम की गुणवत्ता बेहतर होने के साथ उनके पास ग्राहकों की संख्या भी बढ़ती गई। घरेलू कामकाज के बाद समय निकालकर वह सिलाई करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

त्योहारों के दौरान सिलाई के काम की मांग बढ़ जाती है और उन्हें अधिक ऑर्डर मिलते हैं। घर से काम करने के कारण वह अपनी सुविधा के अनुसार समय निकालकर ऑर्डर पूरे कर लेती हैं। सिलाई से होने वाली आय से अनुप्रिया परिवार की जरूरतों में सहयोग करने के साथ बच्चों की पढ़ाई का खर्च भी वहन कर रही हैं। इसके अलावा वह गांव की लड़कियों को भी सिलाई का हुनर सिखा रही हैं।
वर्तमान में चार लड़कियां उनसे प्रशिक्षण ले रही हैं, जिन्हें कटिंग, सिलाई और डिजाइन तैयार करने की जानकारी दी जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed