{"_id":"694703ef39559e9d36037fa2","slug":"anti-polio-medicine-will-be-administered-to-children-today-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-177398-2025-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: बच्चों को आज पिलाई जाएगी पोलियाेरोधी दवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: बच्चों को आज पिलाई जाएगी पोलियाेरोधी दवा
Sun, 21 Dec 2025 01:45 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sun, 21 Dec 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला में पल्स पोलियो अभियान के तहत रविवार को 0-5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियाेरोधी दवा पिलाई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से इसकी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं।
सुबह 9 से शाम 4 बजे तक बच्चों को दवा पिलाई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने 30,933 बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य रखा है। इन बच्चों में करीब 2018 बच्चे जोखिमपूर्ण क्षेत्रों से हैं। स्वास्थ्य विभाग ने 283 बूथों को बनाया है।
इनमें 264 बूथ ग्रामीण और 19 बूथ शहरी क्षेत्रों में बनाए गए हैं। कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए 1132 लोगों की सेवाएं ली जाएंगी। इनमें स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता आदि शामिल हैं, जो बच्चे छूट जाएंगे, उन्हें 22 और 23 दिसंबर को घर-घर जाकर दवा पिलाई जाएगी।
विज्ञापन
जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजय कुमार ने अभिभावकों से आग्रह है कि वह नजदीकी बूथों में बच्चों को दवा पिलाएं। संवाद