हमीरपुर। नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्मारक राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में केंद्रीय छात्र संघ का दो दिवसीय सांस्कृतिक समारोह का शुभारंभ वीरवार को हुआ। प्राचार्य डॉ. अंजू बत्ता सहगल ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन छात्रों की प्रतिभा को निखारने का मंच है। केंद्रीय छात्रसंघ छात्रों और प्रशासन के बीच एक सेतु का कार्य करती है। समारोह में केंद्रीय छात्रसंघ के अध्यक्ष कृष्ण भाटिया ने भी संबोधित किया।
सांस्कृतिक समारोह के प्रथम दिन रंगोली, समूह नृत्य, एकल गान, फैंसी ड्रेस, वाद-विवाद स्पर्धा और माडलिंग स्पर्धा के दो राउंड आयोजित किए गए। इसमें विद्यार्थियों ने खूब रंग बिखेरे। इस अवसर पर भाजपा हमीरपुर मंडल के अध्यक्ष रमेश शर्मा, उप प्राचार्य प्रो. रीटा शर्मा, आयोजन सचिव डा. मधुर स्वर मिश्रा, पीटीए के मुख्य सलाहकार होशियार सिंह राणा, उपाध्यक्ष डॉ. मनोज ठाकुर, ओएसए के सह सचिव प्रो. संजीव ठाकुर, पूर्व प्राचार्य पीसी पटियाल, प्रो. जेपी अग्निहोत्री, एससीए उपाध्यक्ष अनुज कुमार, सचिव यामिनी, सह सचिव तनु ठाकुर सहित स्टाफ और छात्र उपस्थित रहे। समारोह का समापन शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक हमीरपुर अर्जित सेन ठाकुर करेंगे।