फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Animal farmers will get information about prevention of infertility in animals.

Hamirpur (Himachal) News: पशुपालकों को मिलेगी पशुओं के बांझपन के निवारण की जानकारी

Sun, 10 Nov 2024 01:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 10 Nov 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। पशुपालकों को पशुओं के बांझपन के निवारण की जानकारी मिलेगी। पशुपालन विभाग की ओर से इसी माह जिला के छह ब्लॉकों में बांझपन निवारण शिविर का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

विभाग आयोजन स्थल और तिथियों को निर्धारित करने की प्रक्रिया में जुटा है। एक से दो दिन के भीतर तिथियों का निर्धारण कर लिया जाएगा। बांझपन शिविरों में विशेषज्ञ पशु चिकित्सकों की ओर से बांझपन के कारण, निवारण के बारे में जानकारी दी जाएगी। शिविर में बताया जाएगा कि पशुपालकों को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। अगर कोई बिमारी हो जाती है तो उससे अपने पशुओं को कैसे बचाना है, सहित कई विषयों पर जानकारी दी जाएगी। पशुपालक अच्छी नस्ल के पशु खरीद लेते हैं लेकिन रख-रखाव व भरपूर मात्रा में पोषक तत्व नहीं दे पाते हैं। कई अन्य कारणों के चलते पशुओं में बांझपन की समस्या आती है।
विज्ञापन

पशुपालन विभाग हमीरपुर के सहायक निदेशक (परियोजना) डॉ. सतीश वर्मा ने कहा कि पशुपालक यदि जागरूक नहीं होंगे तो कैसे वह अपने पशुओं को बचाएंगे। उन्होंने बताया कि इसी महीने बांझपन निवारण शिविर का आयोजन प्रस्तावित हैं। उन्होंने कहा कि फिलहाल छह ब्लॉक में यह शिविर आयोजित किए जांएगे। उन्होंने कहा कि कई कारणों के चलते पशुओं में बांझपन की समस्या आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed