फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Angry with the government, health committee employees put up black badges

सरकार से नाराज स्वास्थ्य समिति कर्मचारियों ने लगाए काले बिल्ले

Thu, 27 Jan 2022 07:57 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jan 2022 07:57 PM IST
विज्ञापन
Angry with the government, health committee employees put up black badges
काले बिल्ले लगाकर सेवाएं देने के दौरान गेट मीटिंग करते स्वास्थ्य समिति अनुबंध कर्मचारी। -संवाद - फोटो : Hamirpur-HP
भोटा (हमीरपुर)। स्वास्थ्य समिति (राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन) अनुबंध कर्मचारी संघ के जिला प्रेस प्रवक्ता राज महाजन ने भोटा में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि पूर्ण राज्यत्व दिवस पर इस वर्ग के कर्मचारियों की मांगों अनुसार घोषणा न होने पर रोषित कर्मचारी एक फरवरी तक काले बिल्ले लगाकर सेवाएं देंगे। वीरवार को इन कर्मचारियों ने काले बिल्ले लगाकर सेवाएं शुरू की हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में विभिन्न समितियों, जिनमें राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एवं एड्स कंट्रोल सोसायटी शामिल है, इनके अंतर्गत करीब दो हजार कर्मचारी वर्ष 1997 से कार्य कर रहे हैं, लेकिन 24 वर्ष बीत जाने के बाद भी किसी भी सरकार ने इन कर्मचारियों के लिए किसी भी प्रकार की नियमितीकरण की स्थायी नीति नहीं बनाई है। हालांकि, वर्ष 2016 में तत्कालीन सरकार ने रेगुलर पे स्केल की नोटिफिकेशन जारी की थी, लेकिन वह भी सिर्फ मेडिकल कॉलेज में महज स्थानीय रोगी कल्याण समिति के कर्मचारियों के लिए लागू की है।
विज्ञापन

जबकि, इन कर्मचारियों को उससे भी वंचित रखा गया है। राज महाजन ने बताया कि राजस्थान, हरियाणा, मणिपुर, मिजोरम, आंध्र प्रदेश, सिक्किम जैसे राज्यों में इन कर्मचारियों के लिए नियमित अथवा रेगुलर पे स्केल के लिए स्थायी नीति बना दी गई है। लेकिन, प्रदेश में कर्मचारियों की अनदेखी हो रही है। प्रदेश कार्यकारिणी ने सरकार को 25 जनवरी का अल्टीमेटम दिया था कि इन कर्मचारियों के लिए नियमितीकरण के लिए स्थायी नीति बनाई जाए। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पूर्ण राज्यत्व दिवस पर इन कर्मचारियों के लिए किसी भी प्रकार की कोई घोषणा नहीं की है। इसलिए यह कर्मचारी एक फरवरी तक काले बिल्ले लगाकर सेवाएं देंगे। जिसकी शुरुआत वीरवार से की गई। दो फरवरी को एक दिन की सांकेतिक हड़ताल शुरू कर अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जाने के लिए भी कर्मचारी तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed