फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Angered by the policies of the government, Congress took out a fury rally

सरकार की नीतियों से नाराज कांग्रेस ने निकाली रोष रैली

Sat, 11 Sep 2021 06:44 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 06:44 PM IST
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। ब्लॉक कांग्रेस बड़सर ने केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ बिझड़ी में रोष रैली निकाली। इस दौरान विधायक आईडी लखनपाल ने कहा कि जनता महंगाई से त्रस्त है और केंद्र सरकार चैन की नींद ले रही है। पेट्रोल, डीजल, खाद्य तेल, अनाज, उर्वरक सबके दाम आसमान छू रहे हैं। प्रदेश और देश की सरकार होर्डिंग्स और बोर्डिंग पर करोड़ों रुपये खर्च कर रही है।
विज्ञापन

दोनों सरकारों के पास कोरोनाकाल में मौत का शिकार हुए परिवारों की आर्थिक मदद करने के लिए धनराशि नहीं है। उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि आपका काम पूरा हो चुका है। 2022 में कांग्रेस पूरे जोश के साथ प्रदेश में सरकार बनाएगी। कहा कि प्रदेश भाजपा सरकार ने उपचुनाव से पहले ही हार मान ली है। प्रदेश को बनाने के लिए कांग्रेस ने कुर्बानियां दी हैं। प्रदेश सरकार हर तरफ से फेल है।
विज्ञापन

किसानों को सही दाम नहीं मिल रहे। बेरोजगारों को नौकरियां नहीं, देश गुलामी की ओर जा रहा है। एक तानाशाह व्यक्ति देश का नेतृत्व कर रहा है। कांग्रेस पार्टी जल्द उसका पर्दाफाश करने जा रही है। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस पार्टी सड़कों पर उतरी है। कानून व्यवस्था चरमराई है। मुख्यमंत्री की सुरक्षा में लगे कर्मचारी आपस में ही लड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश सरकार कर्मचारियों को प्रताड़ित कर रही है। इस अवसर पर हमीरपुर संसदीय क्षेत्र प्रभारी कमल पठानिया, जिला कांग्रेस अध्यक्ष रजिंदर जार, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष केवल धीमान, जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार चौधरी, पवन कालिया, नरेश लखनपाल, जिला परिषद सदस्य मीना कुमारी, ऊषा लखनपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed