फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Anger over the decision to transfer state cadre from LA

Hamirpur (Himachal) News: जिला से राज्य संवर्ग करने के फैसले पर रोष

Mon, 15 Jul 2024 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
पटवारी एवं कानूनगो महासंघ ने ऑनलाइन कार्य किए बंद
विज्ञापन

कैबिनेट की बैठक में लिया गया है राज्य संवर्ग करने का निर्णय
संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। संयुक्त पटवारी एवं कानूनगो महासंघ जिला हमीरपुर ने सोमवार को सभी प्रकार का ऑनलाइन कार्य एवं व्हाट्सएप ग्रुप से कार्य तुरंत प्रभाव से बंद कर दिए। इकाई ने भोजनावकाश के दौरान गेट मीटिंग करके उपमंडलाधिकारी (नागरिक) के माध्यम से सरकार को ज्ञापन भेजा। संघ ने कहा कि कैबिनेट बैठक में पटवारी एवं कानूनगो को जिला संवर्ग से राज्य संवर्ग करने का फैसला लिया गया है। इसके संदर्भ में संयुक्त पटवारी एवं कानूनगो महासंघ की आपातकालीन बैठक राज्य प्रधान सतीश चौधरी की अध्यक्षता में की गई। इसमें राज्य के समस्त 12 जिलों के जिला प्रतिनिधि शामिल हुए।


समस्त जिला प्रतिनिधियों ने सरकार के लिए गए निर्णय का कड़ा विरोध जताया। महासंघ पूर्व में सरकार से इस विषय पर विभिन्न मंचों पर बार-बार आग्रह कर चुका है लेकिन उनसे सकारात्मक आश्वासन मिलने के बावजूद इस निर्णय को थोपा जाना चिंताजनक है। संयुक्त पटवारी एवं कानूनगो महासंघ हमीरपुर की प्रधान मीना शर्मा ने कहा कि यदि इसके बावजूद सरकार इस निर्णय को वापस नहीं लेती है तो 17 जुलाई को जिला कुल्लू में महासंघ निर्धारित बैठक में इससे भी कड़े निर्णय लेगा और राज्य के पटवारी व कानूनगो किसी भी स्तर पर आंदोलन करने को विवश होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed