{"_id":"67f81cb4b306751be0014028","slug":"anger-expressed-over-illegal-mining-in-naidun-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1001-153040-2025-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: नादौन में अवैध \nखनन पर जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: नादौन में अवैध खनन पर जताया रोष
Fri, 11 Apr 2025 01:02 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Fri, 11 Apr 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
नादौन(हमीरपुर)। प्रसिद्ध एवं पौराणिक बिल्व कालेश्वर महादेव मंदिर बटाहली नादौन में वीरवार को बिल्व कालेश्वर महादेव सुधार सभा की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्ष सभा के अध्यक्ष कृष्ण प्रसाद कौंडल ने की।
बैठक में समस्त सदस्यों ने इस ऐतिहासिक मंदिर की ब्यास नदी की ओर जाने वाली सीढ़ियों के निकट हो रहे अवैध खनन पर रोष प्रकट किया गया। सदस्यों का कहना था कि जिस तरह से खनन किया जा रहा है, उससे यह सीढि़यां कभी भी गिर सकती हैं, जिसके कारण हजारों वर्ष पुराने इस ऐतिहासिक मंदिर के अस्तित्व को भी खतरा हो गया है। सदस्यों ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि मंदिर किनारे नदी में हो रहे अवैध खनन को तुरंत रोक लगाई जाए।
बैठक में निर्णय लिया कि 13 अप्रैल को बैसाखी संक्रांति के दिन धूमधाम से मनाई जाएगी। संवाद