{"_id":"5746df284f1c1bd140690e0e","slug":"ambulance-workers-on-strike-patients-to-bring-by-taxis","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंबुलेंस कर्मी हड़ताल पर, टैक्सियों में लाए मरीज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एंबुलेंस कर्मी हड़ताल पर, टैक्सियों में लाए मरीज
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Thu, 26 May 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
एंबुलेंस
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
108 और 102 एंबुलेंस कांट्रेक्ट वर्कर यूनियन इकाई हमीरपुर के वर्कर मांगों को लेकर वीरवार को अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने मरीजों को सेवाएं देने के लिए पांच टैक्सियां बुक कर ऑन डिमांड रवाना की।
विज्ञापन
हड़ताल पर बैठे वर्करों ने चेतावनी दी है कि जल्द उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो उन्हें मजबूरन आंदोलन करने को मजबूर होना पड़ेगा। इसके लिए प्रदेश सरकार और संबंधित कंपनी पूर्ण रूप से जिम्मेवार होंगे।
विज्ञापन
इकाई अध्यक्ष हमीरपुर हरविंद्र सिंह ने कहा कि पांच मई को वर्करों की हड़ताल के चलते नौ मई को शिमला में मुख्यमंत्री के साथ वार्तालाप के लिए बुलाया गया। मुख्यमंत्री ने वर्करों की मांगों को पूरा करने के लिए 15 दिन का समय दिया।
विज्ञापन
25 मई को 15 दिन की अवधि पूरी हो गई, 26 मई को सभी 108 और 102 कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं। इस दौरान वर्करों ने क्षेत्रीय अस्पताल के गेट के बाहर धरना-प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकासी।
इस मौके पर हड़ताल में सुशील स्याल, नीता कुमारी, सुनीता, अनुपमा ठाकुर, राजीव कुमार, अतुल मिश्रा, अर्जुन, देव किशन, प्रदीप, रवि कुमार, मनोज, संजीव, राकेश कुमार, राजेश कुमार, संजीव कुमार, विकास, मुल्कराज, विपिन स्याल और हरीश आदि मौजूद रहे।
क्या हैं वर्करों की मांगें
108 और 102 वर्करों को सरकारी नीति के तहत किया जाए। प्रदेश सरकार जीवीके ईएमआरआई कंपनी से कांट्रेक्ट रद्द करे। निकाले 108 और 102 कर्मचारियों को तुरंत बहाल किया जाए। मुख्यमंत्री 9 मई को किए अपने वायदों को जल्द पूरा करें।
गृहरक्षक विभाग से मांगे पांच चालक
108 और 102 वर्करों की हड़ताल के चलते स्वास्थ्य विभाग ने गृहरक्षक विभाग से पांच चालकों की मांग की है। सीएमओ हमीरपुर से कमांडेंट होमगार्ड को पत्र भी लिखा है। गृहरक्षक विभाग ने स्वास्थ्य विभाग को पांच होमगार्ड चालक मुहैया भी करवाए, लेकिन 108 और 102 एंबुलेंस के पायलटों ने होमगार्ड जवानों को चाबियां नहीं सौंपी। इसके चलते स्वास्थ्य विभाग को मजबूर पांच टैक्सियां हायर करनी पड़ीं। पायलटों की मानें तो एक एंबुलेंस में करीब पांच से छह लाख रुपये की मशीनरी है, जो होमगार्ड जवान ऑपरेट नहीं कर सकते हैं। अगर स्वास्थ्य विभाग लिखित में चाबियां सौंपने को आदेश जारी करे, तभी चाबियां सौंपेंगे।
गृहरक्षा विभाग से पांच होमगार्ड चालक मांगे हैं। होमगार्ड चालक मिलते ही एंबुलेंस सेवा शुरू कर दी जाएगी।
- डॉ. सावित्री कटवाल, सीएमओ, हमीरपुर
मांगों को लेकर वर्कर हड़ताल पर बैठे हैं। शिमला में यूनियन के पदाधिकारियों की मुख्यमंत्री से वार्ता चल रही है। पांच टैक्सियां हायर कर मरीजों को एंबुलेंस सुविधा दी जा रही है।
- राकेश कुमार, इंचार्ज 108, हमीरपुर