फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Panchayat representatives frustrated by mismanagement at the training camp in Bijhri.

Hamirpur (Himachal) News: बिझड़ी में प्रशिक्षण शिविर में अव्यवस्थाओं से पंचायत प्रतिनिधि परेशान

Wed, 26 Aug 2026 01:56 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 26 Aug 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Panchayat representatives frustrated by mismanagement at the training camp in Bijhri.
बिझड़ी में चल रहे प्रशिक्षण शिविर में भाग लेते हुए पंचायत प्रतिनिधि। संवाद
बिझड़ी (हमीरपुर)। विकास खंड बिझड़ी में पंचायत प्रतिनिधियों के लिए चल रहे प्रशिक्षण शिविर में व्यवस्थाओं को लेकर सवाल उठ रहे हैं। प्रशिक्षण में ब्लॉक की 49 पंचायतों के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं, लेकिन आवश्यक सुविधाओं की कमी के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

प्रशिक्षण देने वाले विशेषज्ञों के लिए माइक की व्यवस्था नहीं होने के साथ प्रतिनिधियों के सवाल पूछने और संवाद के लिए भी उचित व्यवस्था नहीं होने की बात सामने आई है। प्रशिक्षण स्थल पर कई लकड़ी की कुर्सियां टूटी हुई हैं, जबकि प्लास्टिक की कुर्सियों और टेबलों की सफाई व्यवस्था भी संतोषजनक नहीं बताई जा रही है।
विज्ञापन

प्रतिनिधियों ने शौचालयों की सफाई व्यवस्था पर भी आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि शौचालय से आने वाली दुर्गंध के कारण प्रशिक्षण के दौरान परेशानी हो रही है। प्रशिक्षण के संचालन में भी समन्वय की कमी का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिनिधियों के अनुसार पहले दिन फैकल्टी का परिचय और प्रशिक्षण की रूपरेखा भी स्पष्ट रूप से नहीं बताई गई। चाय-पान और भोजन की व्यवस्था को लेकर भी प्रतिनिधियों ने सवाल उठाए हैं। उनके अनुसार डिस्पोजेबल गिलास और प्लेटों में भोजन परोसा जा रहा है तथा भोजन स्थल के आसपास गंदा पानी जमा है।
कुछ पंचायत प्रतिनिधियों ने नाम न प्रकाशित करने की शर्त पर एक कर्मचारी के प्रशिक्षण के दौरान नशे की हालत में मौजूद रहने का आरोप भी लगाया है। प्रतिनिधियों ने संबंधित अधिकारियों से प्रशिक्षण स्थल की व्यवस्थाओं में सुधार और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाने की मांग की है।


कोट :

मामला सामने आया है। अगर इस तरह से कोई अव्यवस्था है तो बीडीओ बिझड़ी को व्यवस्था को सही करने के निर्देश दिए जाएंगे। निर्देश दिए जाएंगे कि वह मामले को गंभीरता के साथ लें। -बबीता गुलेरिया, जिला पंचायत अधिकारी हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article