फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Fear of accidents at Tauni Devi Hospital Chowk due to a broken drain and scattered gravel.

Hamirpur (Himachal) News: टौणी देवी अस्पताल चौक पर टूटी नाली और बिखरी बजरी से हादसे का डर

Wed, 26 Aug 2026 01:54 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 26 Aug 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Fear of accidents at Tauni Devi Hospital Chowk due to a broken drain and scattered gravel.
टौणी देवी अस्पताल रास्ते पर बिखरी बजरी। संवाद
टौणी देवी (हमीरपुर)। टौणी देवी अस्पताल चौक के पास सड़क किनारे टूटी नाली और खराब सड़क व्यवस्था स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। लंबे समय से समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

नाली टूटने से हादसे का खतरा बना हुआ है, वहीं वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हो रही है। खतरे को देखते हुए स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे पत्थर लगाकर वाहन चालकों को सावधान करने का प्रयास किया है।
विज्ञापन

सड़क के किनारे पर्याप्त जगह नहीं होने से बसों को सवारियां उतारने और चढ़ाने में दिक्कत हो रही है। इससे पीछे से आने वाले वाहनों का रास्ता बाधित होने पर जाम और दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टौणी देवी अस्पताल की ओर से जाने वाले मार्ग की स्थिति भी खराब है। सड़क पर जगह-जगह बजरी बिखरी होने से दोपहिया वाहन चालकों के स्किड होने का खतरा बना रहता है। बरसात में स्थिति और खराब हो जाती है।
अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों, बुजुर्गों और तीमारदारों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोगों ने एनएच-03 निर्माण कंपनी से सड़क किनारे टूटी नाली की मरम्मत करवाने, सड़क की हालत सुधारने और अस्पताल मार्ग से बजरी हटाकर इसे सुरक्षित बनाने की मांग की है।

-
कुछ समय पहले यह नाली टूटी थी। अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। किसी यात्री ने बस पर चढ़ना हो तो उसे भी परेशानी हो रही है। -राज कुमार, निवासी टौणी देवी
अस्पताल का रास्ता भी खराब है। बारिश के दिनों में स्थिति और खराब हो जाती है। उम्मीद है कि एनएच 03 निर्माण कंपनी समस्या का समाधान करेगी। -जीवन सिंह, निवासी टौणी देवी
सुरक्षा की दृष्टि से पत्थर लगा दिए हैं। इस नाली को मरम्मत की दरकार है। कई बार जाम भी लग जाता है। समस्या का स्थायी समाधान होना चाहिए। -हेमराज, निवासी टौणी देवी
टैक्सी में यदि सवारियां चढ़ानी हों तो किसी दूसरी जगह की तलाश करनी पड़ती है। यहां पर सवारियों चढ़ाने से जाम की स्थिति बन जाती है। -प्रवेश कुमार, निवासी टौणी देवी

कोट
मामला ध्यान में आया है। सड़क के किनारे नाली की मरम्मत करवा दी जाएगी। -अंकित सिंह, हाइवे इंजीनियर, एनएच 03 निर्माण कंपनी

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article