{"_id":"6a8dfb176f9eb3b1a701317b","slug":"teachers-met-the-deputy-director-regarding-sanskrit-week-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1029-206040-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: संस्कृत सप्ताह के संबंध में उपनिदेशक से मिले शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: संस्कृत सप्ताह के संबंध में उपनिदेशक से मिले शिक्षक
Wed, 26 Aug 2026 01:59 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Wed, 26 Aug 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। राजकीय संस्कृत शिक्षक परिषद के जिला प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा कमल किशोर भारती से भेंट कर संस्कृत सप्ताह, संस्कृत दिवस और संस्कृत शिक्षकों से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की। परिषद ने उपनिदेशक को दो प्रपत्र भी सौंपे।
प्रतिनिधिमंडल ने 25 से 31 अगस्त तक आयोजित संस्कृत सप्ताह और 28 अगस्त को मनाए जाने वाले संस्कृत दिवस के दौरान विद्यालयों में श्लोक-पाठ, संस्कृत संभाषण, लेखन, प्रश्नोत्तरी, भाषण और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभावी ढंग से करवाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने का आग्रह किया।
परिषद ने संस्कृत शिक्षकों की विभागीय एवं शैक्षणिक समस्याओं के समाधान के लिए आगामी समीक्षा बैठक का समय देने की मांग भी रखी। उपनिदेशक ने संस्कृत भाषा के प्रचार-प्रसार और विद्यालयों में गतिविधियों को बढ़ावा देने के प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन
प्रतिनिधिमंडल में जिला अध्यक्ष आचार्य नरेश मलोटिया, कोषाध्यक्ष डॉ. तेज कुमार, हमीरपुर खंड प्रधान ज्योति प्रकाश और राज्य कार्यकारिणी सदस्य नरेश कुमार शामिल रहे।