फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Ambulance engine caught fire as soon as it started

स्टार्ट करते ही एंबुलेंस के इंजन में लगी आग

Mon, 24 May 2021 07:46 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 07:46 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में खड़ी एक एंबुलेंस में सोमवार दोपहर अचानक आग लग गई। एंबुलेंस में आग लगती देख आसपास के लोग घबरा गए। लेकिन चालक की सूझबूझ के चलते आग पर काबू पाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जैसे ही चालक ने एंबुलेंस को स्टार्ट किया तो गाड़ी के इंजन ने आग पकड़ ली। एंबुलेंस में आग लगती देख आसपास खड़े लोग दूर भागने लगे। लेकिन एंबुलेंस के चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए झट से गाड़ी के बोनट को खोला और आग पर काबू पाया। हादसे के समय एंबुलेंस में चालक अकेला ही मौजूद था। अग्निकांड की सूचना दमकल विभाग को दी।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही दमकल विभाग के कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए। समय रहते ही आग पर काबू पा लिया गया।
उधर, इस बारे में हमीरपुर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रमेश चौहान ने कहा शॉर्टसर्किट के कारण एंबुलेंस में आग लगी थी। लेकिन उस दौरान चालक के अलावा एंबुलेंस में अन्य कोई नहीं था। आग पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed