फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Along with treatment in the hospital, AC entertainment facilities will also be available.

Hamirpur (Himachal) News: अस्पताल में इलाज के साथ एसी मनोरंजन की भी मिलेगी सुविधा

Wed, 20 Aug 2025 12:40 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 20 Aug 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Along with treatment in the hospital, AC entertainment facilities will also be available.
नादौन अस्पताल की रोगी कल्याण समिति की वार्षिक बैठक में मौजूद अधिकारी। स्रोत : स्वास्थ्य विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नादौन/रंगस (हमीरपुर)। सिविल अस्पताल नादौन के वार्डों में अब एलईडी और एसी लगेंगे। बीमारी से जूझ रहे मरीजों के लिए एलईडी मनोरंजन का सहारा बनेंगे। नादौन अस्पताल की रोगी कल्याण समिति की वार्षिक बैठक में यह निर्णय लिया गया।
एसडीएम नादौन राकेश शर्मा की अध्यक्षता में वर्ष 2025-26 के लिए मरीजों की सुविधाओं के लिए 40 लाख रुपये के अनुमानित बजट को मंजूरी दी गई। बैठक में बतौर विशेष अतिथि ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पृथी चंद मौजूद रहे। वार्डों में एलईडी लगने पर मरीजों का मनोरंजन होगा। वहीं, एसी लगने से गर्मी से निजात मिलेगी।
विज्ञापन

इन सुविधाओं के लिए नादौन अस्पताल दानी लोगों का भी सहयोग लेगा। पार्किंग की समस्या से निजात के लिए पार्किंग का विस्तार किया जाएगा। विस्तार होने से अधिक संख्या में वाहन पार्क हो सकेंगे। नादौन अस्पताल में रोजाना 200 से 250 ओपीडी होती है। उचित पार्किंग न होने के कारण मरीजों के साथ-साथ तीमारदार भी परेशान होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, एसडीएम राकेश शर्मा ने बताया कि अस्पताल में मरीजों को बेहतर सुविधाएं दी जा रही हैं। आगामी दिनों में इन सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed