फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Allegations of caste-based harassment against the Deputy Pradhan of Batran Panchayat.

Hamirpur (Himachal) News: बटराण पंचायत के उपप्रधान पर जातीय आधार पर परेशान करने के आरोप

Sun, 30 Aug 2026 01:25 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 30 Aug 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। विकास खंड नादौन की बटराण पंचायत के एक वार्ड सदस्य ने पंचायत उपप्रधान पर जातीय आधार पर परेशान करने और पंचायत के समक्ष कथित तौर पर गलत व्यवहार करने के आरोप लगाए हैं। पंचायत सचिव की कार्यप्रणाली को लेकर भी शिकायत की गई है।
विज्ञापन

पंचायत प्रधान शीला देवी की अगुवाई में वार्ड सदस्य सपना देवी, रणजीत सिंह, सुरेश कुमार समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने बीडीओ राजेश ठाकुर को शिकायत पत्र सौंपकर मामले में उचित कार्रवाई की मांग की। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि पंचायत उपप्रधान उन्हें और कुछ अन्य लोगों को कथित तौर पर परेशान कर रहे हैं।
विज्ञापन

सुरेश कुमार ने आरोप लगाया कि एक डंगे की राशि को लेकर भी उन्हें परेशान किया जा रहा है। उनका कहना है कि राशि आज तक उनके खाते में जमा नहीं हुई, जबकि उन पर राशि खाते में डाल दिए जाने का आरोप लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत प्रधान शीला देवी ने कहा कि पंचायत का माहौल खराब नहीं होने दिया जाएगा। वहीं, पंचायत उपप्रधान सुशील शर्मा ने अपने ऊपर लगाए गए सभी आरोपों को निराधार बताया।
उन्होंने कहा कि वह पहले भी पंचायत प्रधान रह चुके हैं और लोगों ने दोबारा उन्हें चुना है। लोगों के कार्य करना उनकी प्राथमिकता है और केवल आरोप लगाने से कुछ साबित नहीं होता।

पंचायत सचिव स्नेहदीप ने कहा कि पंचायत स्तर पर उनके जिम्मे जो कार्य हैं, वे समय पर किए जा रहे हैं। पंचायत प्रतिनिधियों के कार्य उन्हें ही करने हैं। विकास खंड अधिकारी राजेश ठाकुर ने कहा कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed