फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   All the local routes remained closed on Sunday, passengers were in trouble

रविवार को बंद रहे सभी लोकल रूट, यात्रियों को हुई परेशानी

Sun, 04 Apr 2021 11:40 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Apr 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
All the local routes remained closed on Sunday, passengers were in trouble
बस अड्डा हमीरपुर में बसों का इंतजार करते लोग। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। जिले में रविवार को छुट्टी होने के कारण एचआरटीसी के सभी लोकल रूट बंद रहे। इससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि, अंतरराज्यीय 21 रूटों पर बसें चलाई गईं, लेकिन सौ से ज्यादा लोकल रूटों पर बसों के पहिये थमे रहे। जिले में कुल 130 रूटों पर बसें दौड़ती हैं। कोरोना काल से पहले रूटों की संख्या 186 थी, लेकिन कोविड के कारण फिलहाल महत्वपूर्ण 130 रूटों पर ही बसें चलाई जा रही हैं। छुट्टी वाले दिन सबसे ज्यादा परेशानी लोकल रूटों पर जाने वाले लोगों को झेलनी पड़ी। निजी नौकरी, दुकान, ढाबा और इन पर काम करने वाले लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

कुछेक निजी बसें कुछ रूटों पर चलने के कारण यात्रियों को थोड़ी राहत मिली, लेकिन जिन रूटों पर निजी बसें नहीं गई, वहां के यात्रियों को टैक्सियों या अन्य वाहनों में अपने गंतव्य की ओर जाना पड़ा। लोगों में राकेश कुमार, वरियाम सिंह, विपन शर्मा, शुभम पठानिया, दलीप चंद ने मांग की है कि छुट्टी वाले दिन भी बसें चलाई जाएं।
विज्ञापन

सरकारी बसों में महज सरकारी कर्मचारी ही नहीं आते हैं, इनमें सबसे अधिक यात्री प्राइवेट नौकरी करने वाले या दिहाड़ी-मजदूरी करने वाले ही होते हैं। जो सरकारी नौकरी में होते हैं, उनमें से अधिकतर के पास खुद के वाहन होते हैं। शनिवार को भी बसें बंद रहीं। लोगों ने मांग की है कि छुट्टी वाले दिन भी बसें चलाई जाएं। डीडीएम विवेक लखनपाल ने कहा कि छुट्टी के कारण लोकल रूट बंद रहे। जबकि, अंतरराज्यीय रूटों पर बसें चलाई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed