फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   All students should participate in educational activities along with studies: Dr. Bhatia

पढ़ाई के साथ शिक्षाप्रद गतिविधियों में भाग लें सभी छात्र : डॉ. भाटिया

Tue, 09 Apr 2024 05:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Apr 2024 05:54 PM IST
विज्ञापन
भोरंज स्कूल में मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर किया सम्मानित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

भोरंज (हमीरपुर)। मुख्यमंत्री आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भोरंज में मंगलवार को मेधावी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इससे मेधावी बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य डॉ. ओंकार सिंह भाटिया ने कहा कि विद्यार्थी जीवन सीखने का होता है। इसलिए शिक्षण संस्थानों में बच्चों को विभिन्न गतिविधियों से जोड़ने के लिए अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। उन्होंने आह्वान किया कि पढ़ाई के साथ-साथ अन्य शिक्षाप्रद गतिविधियों में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर मेधावी छात्र बनें।


इस दौरान छठी कक्षा में एंजल शर्मा, अतुल, आरुषि, सातवीं कक्षा के शिवांश ठाकुर, मानशी ठाकुर, पलक, छाया और इशिता को सम्मानित किया गया। इसी तरह आठवीं कक्षा के शौर्य ठाकुर, राधिका कुमारी, सौर्य वर्मा, नौवीं कक्षा की पलक शर्मा, सिम्मी ठाकुर, शास्वत शर्मा, जमा एक कक्षा साइंस ग्रुप में शालिनी, अनमोल और जया वर्मा को सम्मानित किया गया। जमा एक वाणिज्य वर्ग में रितिका, सुमन कुमारी, रफीक मुहम्मद, कला ग्रुप में श्रेया ठाकुर, अंजलि और नंदिता कौंडल को सम्मानित किया गया। इस दौरान स्कूल स्टाफ उपस्थित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed