{"_id":"5fb561198ebc3e9bb22081ed","slug":"all-people-goes-under-screaning-hamirpur-hp-news-sml3518216180","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर जिले में सभी लोगों की होगी स्क्रीनिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2020 11:29 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर (हि. प्र.) फटाफट
समिति की बैठक की अध्यक्षता करतीं उपायुक्त हमीरपुर देवश्वेता बनिक और सीएमओ।
- फोटो : Hamirpur-HP
Link Copied
हमीरपुर। कोरोना, टीबी, कुष्ठ रोग के साथ-साथ मधुमेह, उच्च रक्तचाप एवं हृदय रोग जैसे गैर संक्रामक रोगों से पीड़ित लोगों का पता लगाने के लिए प्रदेशभर में आरंभ किए जा रहे हिम सुरक्षा अभियान के तहत हमीरपुर जिले में भी सभी लोगों की स्क्रीनिंग की जाएगी। इसके लिए उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय समिति का गठन कर लिया गया है। उपायुक्त देवश्वेता बनिक ने बुधवार को समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए इस अभियान की रूपरेखा तय की। उन्होंने बताया कि 25 नवंबर से 27 दिसंबर तक चलने वाले इस अभियान के अंतर्गत जिले की लगभग 4 लाख 85 हजार की आबादी कवर की जाएगी।
विज्ञापन
अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग और आयुर्वेद विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों, आंगनबाड़ी वर्कर्स और आशा वर्कर्स की टीमें फील्ड में जाकर कोरोना, टीबी और कुष्ठ रोग के साथ-साथ मधुमेह, उच्च रक्तचाप एवं हृदय रोग जैसे गैर संक्रामक रोगों से पीड़ित लोगों की जानकारी एकत्रित करेंगी। अभियान के दौरान लोगों को इन बीमारियों विशेषकर कोरोना के बारे में जागरूक किया जाएगा। उन्हें पंफ्लेट बांटे जाएंगे तथा कोरोना और अन्य रोगों से संबंधित टेस्ट करवाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। बैठक के दौरान उपायुक्त ने सभी खंड चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे हिम सुरक्षा अभियान को सफल बनाने तथा शत-प्रतिशत लोगों को कवर करने के लिए खंड स्तर पर सभी तैयारियां पूरी कर लें और सभी टीमों को प्रशिक्षण प्रदान करें। लोगों की जांच के साथ-साथ जागरूकता और उनकी काउंसलिंग पर भी विशेष जोर दिया जाना चाहिए ताकि, इन बीमारियों से पीड़ित सभी लोगों का डाटा एकत्रित हो सके और उनके टेस्ट एवं उपचार जल्द शुरू हो सके। उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को स्वास्थ्य संस्थानों और सार्वजनिक स्थलों के अलावा सभी केमिस्ट की दुकानों में भी पोस्टर, पंफ्लेट व जागरूकता संबंधी संदेश प्रदर्शित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अर्चना सोनी, जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुनील कुमार, एडीएम जितेंद्र सांजटा, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय जगोता, महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी एचसी शर्मा और सभी खंड चिकित्सा अधिकारियों ने भी महत्वपूर्ण सुझाव रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।