फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Ajay Krishna Sharma, an IPS officer from Dhaneta, has become the Joint Commissioner of Delhi Police.

Hamirpur (Himachal) News: धनेटा के आईपीएस अजय कृष्ण शर्मा बने दिल्ली पुलिस के ज्वाइंट कमिश्नर

Sat, 22 Aug 2026 02:04 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 22 Aug 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
गोवा में आईजी के बाद मिली नई जिम्मेदारी, उपलब्धि से हमीरपुर में खुशी
विज्ञापन


धनेटा (हमीरपुर)। धनेटा क्षेत्र के गांव लंजर निवासी आईपीएस अधिकारी अजय कृष्ण शर्मा पदोन्नत होकर दिल्ली पुलिस के ज्वाइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस बने हैं। उन्होंने नई जिम्मेदारी का कार्यभार संभाल लिया है।
इससे पहले वह गोवा में पुलिस महानिरीक्षक के पद पर सेवाएं दे रहे थे। उनकी उपलब्धि से धनेटा क्षेत्र सहित पूरे हमीरपुर और हिमाचल में खुशी है। अजय कृष्ण शर्मा की प्रारंभिक शिक्षा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धनेटा में हुई।
विज्ञापन

वर्ष 1984 में मैट्रिक के बाद उन्होंने राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर से 1988 में बीएससी और हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से 1990 में रसायन शास्त्र में एमएससी की। उन्होंने 1990 से 1995 तक वन विभाग में रेंजर के रूप में सेवाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 1995 में हिमाचल प्रदेश पुलिस सेवा में चयनित होने के बाद उन्होंने विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दीं। भारतीय पुलिस सेवा में रहते हुए करीब एक दशक तक केंद्र सरकार के इंटेलिजेंस ब्यूरो में प्रतिनियुक्ति पर भी रहे। इसके अलावा दिल्ली पुलिस और अंडमान-निकोबार में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed