फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   AI Chatbot Khushi Becomes an E-Companion for TB Patients

Hamirpur (Himachal) News: टीबी मरीजों की ई-संगिनी बनी एआई चैटबॉट ‘खुशी’

Tue, 22 Sep 2026 05:07 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 22 Sep 2026 05:07 AM IST
विज्ञापन
दवा की याद दिलाने के साथ 12 भाषाओं में देगी उपचार संबंधी जानकारी
विज्ञापन

लक्षण, जांच, दवाइयों, पोषण और सरकारी योजनाओं से जुड़े सवालों के भी देगी जवाब
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। टीबी के उपचार को आसान और मरीजों के लिए सुविधाजनक बनाने के लिए डिजिटल तकनीक का सहारा लिया जा रहा है। टीबी मुक्त भारत डिजिटल एप में शामिल एआई आधारित चैटबॉट ‘खुशी-आपकी ई-संगिनी’ मरीजों को उपचार से जुड़ी जानकारी देने के साथ समय पर दवा लेने की याद भी दिला रही है।
यह चैटबॉट 12 क्षेत्रीय भाषाओं में टेक्स्ट और आवाज के माध्यम से मरीजों की मदद कर रही है। मरीज टीबी के लक्षण, जांच, दवाइयों, उपचार की अवधि, पोषण, सावधानियों और सरकारी योजनाओं से जुड़े सवाल पूछ सकते हैं। चैटबॉट सरल भाषा में जानकारी उपलब्ध कराने का प्रयास करती है, जिससे सामान्य जानकारी के लिए स्वास्थ्य केंद्र या अस्पताल जाने की जरूरत कम हो सकती है।
विज्ञापन

चैटबॉट मरीजों को दवा लेने के लिए संदेश भेजकर याद दिलाने के साथ उनसे प्रतिक्रिया भी लेती है। लंबे समय तक चलने वाले टीबी उपचार में दवा बीच में छोड़ने से उपचार प्रभावित हो सकता है। ऐसे में डिजिटल माध्यम से मिलने वाले संदेश मरीजों को उपचार नियमित रखने में मदद कर सकते हैं। जिले में हर माह करीब 900 टीबी मरीज आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

12 भाषाओं में करेगी संवाद
‘खुशी’ हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, बंगाली समेत 12 भाषाओं में उपलब्ध है। यह टेक्स्ट के साथ आवाज के माध्यम से भी संवाद कर सकती है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों, बुजुर्गों और कम पढ़े-लिखे लोगों को भी सुविधा मिलने की उम्मीद है।

कोट
टीबी मुक्त भारत ऐप में एआई आधारित चैटबॉट ‘खुशी-आपकी ई-संगिनी’ को जोड़ा गया है। टीबी मरीज इसका लाभ उठा सकते हैं। -डॉ. सतीश कुमार, सीएमओ हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed