{"_id":"62e2d2e41ac9c5761826006f","slug":"agneepath-scheme-apply-online-for-army-recruitment-till-tomorrow-hamirpur-hp-news-sml4166798143","type":"story","status":"publish","title_hn":"अग्निपथ योजना: सेना भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कल तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अग्निपथ योजना: सेना भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कल तक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। अग्निपथ योजना के तहत 29 अगस्त से आठ सितंबर तक सुजानपुर टीहरा में जिला हमीरपुर, ऊना और बिलासपुर के युवाओं के लिए आयोजित की जाने वाली सेना भर्ती रैली के लिए 30 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के निदेशक कर्नल संजीव कुमार त्यागी ने बताया कि सेना भर्ती में भाग लेने के इच्छुक अभ्यर्थी भारतीय थल सेना की वेबसाइट ज्वाइनइंडियन आर्मी डॉट एनआईसी डॉट इन पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर सामान्य ड्यूटी, अग्निवीर तकनीकी, अग्निवीर क्लर्क/स्टोर कीपर तकनीकी, अग्निवीर ट्रेड्समैन 10वीं पास व अग्निवीर ट्रेड्समैन आठवीं पास के लिए सेना भर्ती रैली आयोजित की जाएगी।
कर्नल संजीव कुमार त्यागी ने बताया कि जो युवा ऑनलाइन आवेदन कर चुके हैं, वे यह सुनिश्चित कर लें कि उन्होंने आवेदन के समय सबमिट के आइकन पर क्लिक किया है। सबमिट होने के बाद ही ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किया जाएगा। अग्निवीर सेना भर्ती के लिए अभ्यर्थी की आयु एक अक्तूबर 2022 को साढ़े 17 वर्ष से 23 वर्ष तक होना अनिवार्य है। भर्ती रैली के लिए एडमिट कार्ड 11 अगस्त से 21 अगस्त तक पंजीकृत ईमेल आईडी के माध्यम से जारी किए जाएंगे। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी के पास मैट्रिक प्रमाण पत्र, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर, फोटोग्राफ और बोनाफाइड जैसे दस्तावेज होना अनिवार्य रहेगा।