फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   After brother-in-law and sister-in-law, sister-in-law also died due to being buried in the debris of the house, son injured

Hamirpur (Himachal) News: देवर-देवरानी के बाद जेठानी की भी मकान के मलबे में दबने से मौत, बेटा घायल

Mon, 14 Aug 2023 12:46 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 14 Aug 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
भोरंज/सुजानपुर/गलोड़(हमीरपुर)। जिले में लगातार मूसलाधार बारिश से जान-माल का भारी नुकसान हो रहा है। बारिश से रविवार को एक महिला की कच्चे मकान के मलबे में दबने से मौत हो गई, जबकि बेटा घायल हो गया है। बताया जा रहा है कि 16 साल पहले महिला के देवर और देवरानी की भी कच्चा मकान गिरने से मलबे में दबकर मौत हे गई थी। इसके अलावा बारिश से 45 डंगे, आठ पशुशालाएं, पांच कच्चे, तीन पक्के मकान, दो किचन, एक रिहायशी कोर्टयार्ड बारिश से जमींदोज हो गए हैं। जिलेभर में 89 सड़कें प्रभावित हुई हैं और 69 को बहाल कर दिया गया है। कुल 38,24,000 रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं, जल शक्ति विभाग को 9,085,0000 रुपये का नुकसान हुआ है। भोरंज क्षेत्र में दो दिन से मूसलाधार बारिश हो रही है। इससे लज्याणी गांव में रविवार को करीब एक बजे एक कच्चा मकान जमींदोज हो गया। इससे मकान के भीतर रह रही ब्राह्मी देवी (75) पत्नी शंकर दास और उसका बेटा राकेश कुमार (45) मकान के मलबे में दब गए। मकान गिरने की सूचना मिलते ही गांववासी इकट्ठे हो गए और मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालना शुरू कर दिया। ग्रामीणों को शीघ्र ही राकेश कुमार दिख गया उसका सिर मलबे से बाहर निकला हुआ था। ग्रामीणों ने उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ब्राह्मी देवी को भी मलबे से बेसुध अवस्था में बाहर निकाला। ग्रामीण महिला को सिविल अस्पताल भोरंज ले आए। जहां जांच के बाद महिला को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मौके पर भोरंज के विधायक सुरेश कुमार, एसडीएम संजय स्वरूप, पुलिस, फायर ब्रिगेड व अन्य कर्मचारी भी पहुंच गए थे। राकेश कुमार घटना से ठीक पांच मिनट पहले की दुकान से घर आया था। उसके बाद एकदम से मकान गिर गया। राकेश कुमार की पत्नी नीतू मायके गई हुए हैं। 16 वर्ष पूर्व इनके ही घर के साथ एक और कच्चा मकान गिरा था। इसमें महिला के देवर मनसा राम और देवरानी कश्मीरी देवी की भी मकान गिरने पर मलबे में दबने से मौत हो गई थी। अब उनकी जेठानी की मौत भी मलबा में दबने से हो गई। ग्रामीणों में अमन सोनी, लज्याणी उपप्रधान सुरेंद्र कुमार, सुनील कौंडल, सुनील कुमार, संतोष कुमार, श्याम लाल शर्मा, कमल देव राय, अजय, संजीव कुमार, अनिल कुमार, रविंद्र कुमार इत्यादि ने मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालने में योगदान दिया। राकेश कुमार को हमीरपुर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। विधायक सुरेश कुमार मौके पर उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विधानसभा क्षेत्र सुजानपुर के अंतर्गत भारी बारिश से भरी नुकसान हुआ है। व्यास पुल के पास बड़ा ल्हासा गिरने से मुख्य मार्ग बंद हो गया है। सुजानपुर पालमपुर, संधोल सुजानपुर-जंगल बैरी मार्ग बंद है। सुजानपुर से चोरी जाने वाला मुख्य मार्ग बीच रास्ते से धंस गया है। इससे आने वाले कई दिनों तक इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। विजय कुमार पुत्र माधो राम गांव बारी मंदिर का शौचालय भारी बारिश से गिर गया है। सुशील कुमार पुत्र विशन दास गांव व डाकघर उटपुर के घर के साथ का डंगा गिर गया और घर को खतरा हो गया है। राजकुमार पुत्र दुनिचंद गांव व डाकघर उटपुर का मकान का डंगा गिर गया। मदन लाल पुत्र संभु राम गांव कुडाना के घर के साथ ढेर सारा मलबा आने से इनके घर को खतरा हो गया है। उहल से जंगलबैरी सड़क भी बंद होने की सूचना है। सुजानपुर के वार्ड नवंर एक निवासी मीरा देवी के मकान की दीवार गिर गई है। वार्ड नवंर आठ के नाले ने रुद्र रूप धारण किया है, जिसके चलते लोग घरों में बंद हो गए हैं। सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र सुजानपुर के अंतर्गत रमेश चंद पुत्र बैंसी राम गांव व डाकघर भटेड़ के पक्के मकान के तीन कमरे भारी बारिश से जमींदोज हो गए। नगर परिषद हमीरपुर के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी वार्ड नंबर आठ के घरों में नाले का पानी घुस गया। मौके पर नगर परिषद के अध्यक्ष मनोज कुमार मिन्हास जेसीबी लेकर पहुंचे। ग्राम पंचायत नारा के गांव जियाणा खरूनी में मदन सिंह पुत्र नरैण सिंह की पशुशाला तथा कर्मी देवी पत्नी ज्ञान चंद का स्लेटपोश रिहायशी मकान ढह गया। ग्राम पंचायत चंबोह के हयोड़ गांव की निर्मला देवी पुत्री तोता राम का तीन कमरों का दो मंजिला स्लेटपोश मकान जमींदोज हो गया। घर में निर्मला देवी और उसका बेटा ही रहते थे। रात को जैसे ही घर के पीछे से पत्थर गिरने की आवाज आई और मां और बेटा दोनों घर से बाहर निकल गए। देखते ही देखते घर के पीछे बहुत बड़ा ल्हासा आया और पूरा मकान जमींदोज हो गया। चंबोह गांव में ही नेक राम पुत्र जैसी राम का पुराना मकान भी गिर गया। चतर सिंह पुत्र सोहन लाल की गोशाला पर ल्हासा गिरा, जिस कारण मलबा दीवार तोड़ कर गोशाला में घुस गया। चंबोह के प्रीतम चंद पुत्र तुलसी राम का शौचालय भी गिर गया। ग्राम कोट लांगसा में ठेकेदार सरबन सिंह का पक्का तीन मंजिल का मकान पर एक तरफ से ल्हासा गिरा, जिससे उसके मकान के चार पिल्लर हवा में लटक गए हैं। मकान को रविवार सुबह खाली कर दिया गया। ग्राम पंचायत दाड़ी के भमनोह में पवन कुमार की गोशाला गिरने का अंदेशा था। भैंस को गोशाला से निकल कर बाहर बांध दिया, लेकिन बाहर बंधी हुई भैंस पर ल्हासा गिरा और दब कर मर गई। भमनोह गांव के ही मूलराज पुत्र मथरा दास की गोशाला ढह गई। भोरंज उपमंडल में ताबड़तोड़ बारिश ने बिजली, लोकनिर्माण और आईपीएच विभाग को लाखों रुपये का नुकसान हुआ। बिजली बोर्ड के खड्डों के किनारे लगाए गए खंभे खड्डों के उफान पर आने से पानी के बहाव में बह गए। बडैहर पुल के पास बिजली के पांच पोल बाढ़ की चपेट में आने से गिर गए हैं। दर्जन भर गांवों में बिजली आपूर्ति रात को ही ठप हो गई। सुजानपुर के विधायक राजेंद्र राणा ने पिछले दो दिन से लगातार जारी बारिश के कारण समूचे विधानसभा क्षेत्र में हुए नुकसान की अधिकारियों को तुरंत रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं ताकि राहत मैनुअल के मुताबिक लोगों को राहत दी जा सके। उन्होंने कहा है कि अधिकारियों को इस मामले में कोई कोताही नहीं बरतनी होगी और पूरी मुस्तैदी से प्रभावित लोगों को राहत प्रदान करनी होगी। विधायक राजेंद्र राणा ने आज प्रशासन और पीडब्ल्यूडी अमले के साथ व्यक्तिगत तौर पर भी सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के भारी बारिश से प्रभावित कई इलाकों का दौरा किया। उपमंडल भोरंज के तहत पट्टा तरक्वाडी सड़क से लिंक रोड टकोता ब्राह्मणा सड़क की ओर पानी आने की वजह से पक्का डंगा गिर गया। वहीं, कुनाह खड्ड में जलस्तर बढ़ने से कंज्याण से डेरा परोल सड़क कई जगह से टूट गई है। इससे लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। ग्राम पंचायत हनोह में अशोक कुमार पुत्र दूनी चंद के घर के पास से भूस्खलन से 100-200 फीट कुढ बस्ती की ओर जाने वाला पक्का रास्ता, पानी की खत्रियां, शौचालय, दो बाइक दब गए हैं। इनका कोई पता नहीं चल रहा है। भूस्खलन की जद में आने से एक व्यक्ति भी बाल-बाल बचा है। अशोक कुमार के घर के दूसरी तरफ से कश्मीर सिंह के घर की ओर भी भूस्खलन हुआ है। इससे हनोह गांव में कई घरों को खतरा बना हुआ है। स्थानीय उपप्रधान व पटवारी ने मौका देखकर नुकसान का आकलन कर प्रशासन को भेज दिया है। उपमंडल भोरंज की धनवान पंचायत के टुडाण गांव में दो परिवारों की गोशाला गिरने से डेढ़ लाख का नुकसान हुआ है। गांव टुडाण डाकघर डेरा परोल के कुलदीप, देवराज की स्लेटपोश दो कमरों की दो मंजिला गोशाला गिरने से परिवार को डेढ़ लाख का नुकसान हुआ है। उपमंडल भोरंज के तहत पड़ने वाले भरेड़ी से जाहू मार्ग पर धमरोल के पास चैंथ खड्ड पर बने पुल और साथ लगते मकानों को खतरा बना हुआ है। प्रशासन ने सड़क बड़े वाहनों के लिए बंद कर दी है।
विज्ञापन


सीर खड्ड में भी जलस्तर बढ़ जाने से अंजू शर्मा पत्नी शाली ग्राम के घर में खड्ड का पानी घुसने से लाखों का नुकसान हुआ है। भरेड़ी के साथ लगते गांव अंबी में पहाड़ी दरकने से भरेड़ी बाजार को भी खतरा बना हुआ है। पहाड़ी खिसकने से मलबा भरेड़ी की ओर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed