{"_id":"67b389820a827dca9a04ca99","slug":"adopt-crop-diversification-grow-cash-crops-sunil-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-148495-2025-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"फसल विविधीकरण को अपनाएं, नकदी फसलें उगाएं : सुनील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फसल विविधीकरण को अपनाएं, नकदी फसलें उगाएं : सुनील
Tue, 18 Feb 2025 12:39 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Tue, 18 Feb 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
विकास खंड नादौन के गांव कोहला के किसानों को अधिकारियों ने किया प्रेरित
संवाद न्यूज एजेंसी
नादौन(हमीरपुर)। कृषि विभाग की हिमाचल प्रदेश फसल विविधीकरण प्रोत्साहन परियोजना चरण-दो के अंतर्गत विकास खंड नादौन की कनवर्जेंस स्कीम कोहला में एक जागरुकता शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में जाइका परियोजना के निदेशक डॉ. सुनील चौहान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
उन्होंने किसानों को फसल विविधकरण, जाइका वेजीटेबल गार्डन, उत्कृष्टता केंद्र बड़ा, जैविक कृषि और पशुपालन के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने किसानों को फसल विविधीकरण को अपनाने और नकदी फसलेें उगाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान किसानों को घीया, करेला और शिमला मिर्च की पौध भी निशुल्क प्रदान की गई। जायका परियोजना के खंड प्रबंधक जीतराम, वरिष्ठ सलाहकार बलजीत सिंह संधू, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम से राजेंद्र कुमार और अन्य अधिकारियों ने भी किसानों का मार्गदर्शन किया।
विज्ञापन
शिविर में कृषि विकास एसोसिएशन कोहला के प्रधान गुलवंत सिंह, पूर्व प्रधान धर्मवीर सिंह, जाइका परियोजना के कृषि विकास अधिकारी विवेक शर्मा, कृषि विशेषज्ञ किरण कुमारी, कृषि प्रसार अधिकारी नेहा ठाकुर और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।