फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Administration stopped the construction work of slums

Hamirpur (Himachal) News: प्रशासन ने रुकवाया झुग्गी-झोपड़ियों का निर्माण कार्य

Wed, 26 Feb 2025 12:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 26 Feb 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Administration stopped the construction work of slums
भूंपल पंचायत के रंघाड़ गांव में प्रवासियों की ओर से बिजली के खंभे के नीचे बनाई जा रही नई झोपड़ि
रंगस(हमीरपुर )। उपमंडल नादौन के अंतर्गत भूंपल पंचायत के रंघाड़ गांव में प्रशासन ने अग्निकांड में जली झुग्गी झोपड़ियों का निर्माण कार्य रुकवा दिया है। प्रवासियों की सुरक्षा को देखते हुए तहसीलदार नादौन ने भूमि मालिक को नोटिस जारी करते हुए सख्ती से निर्माण कार्य को न करने के आदेश जारी किए हैं ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की दुर्घटना न हो। 10 फरवरी को हुए अग्निकांड में प्रवासियों की एक साथ 23 झोपड़ियां जल गई थीं। इसके उपरांत 16 फरवरी के अंक में अमर उजाला ने झोपड़ियों में सुरक्षा व्यवस्था और बिजली के तारों के नीचे नए सिरे से निर्माण का मुद्दा प्रमुखता से उठाया था। जिस पर प्रशासन ने कड़ा संज्ञान लिया है। प्रशासन ने भूमि मालिक को नोटिस जारी करते हुए क्षेत्र में दोबारा से झोपड़ियों का र्निर्माण न करने के आदेश दिए हैं। भूमि मालिक को निर्माण कार्य रुकवाने के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया है। एक सप्ताह के उपरांत यदि कार्य बंद नहीं किया जाता है तो भूमि मालिक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वर्तमान में अग्निकांड में पीड़ित प्रवासी पंचायत की ओर से दिए गए स्थान पर रह रहे थे लेकिन कुछ समय पूर्व 21 प्रवासी परिवार अन्य जगह शिफ्ट हो गए हैं और दो परिवार पंचायत की ओर से प्रदान किए गए स्थान में जीवन यापन कर रहे हैं।
विज्ञापन


कोट

प्रशासन के आदेश के बाद झुग्गियों का निर्माण कार्य बंद करवा दिया है। अधिकतर प्रवासी पंचायत से चले गए हैं और जो दो परिवार बचे हैं, उन्हें पक्के भवन में ठहराया गया है।
विज्ञापन


-हरीश कुमार, प्रधान भूंपल पंचायत



प्रवासियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भूमि मालिक को नोटिस जारी किया गया है ताकि झुग्गियों को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित किया जाए। भविष्य में किसी भी तरह हादसे की न हों, प्रशासन की ओर से क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


-रोहित कंवर, तहसीलदार नादौन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed