{"_id":"679bd8559d1558095e09fcb5","slug":"administration-failed-to-recover-money-from-bidder-gupta-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-146994-2025-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोलीदाता से पैसे वसूलने में प्रशासन नाकाम : गुप्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोलीदाता से पैसे वसूलने में प्रशासन नाकाम : गुप्ता
Fri, 31 Jan 2025 01:21 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Fri, 31 Jan 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
सुजानपुर(हमीरपुर)। नगर परिषद सुजानपुर के उपाध्यक्ष मनीष गुप्ता ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं। गुप्ता ने कहा कि बीते वर्ष होली मेले के दौरान दिए गए वाहन पार्किंग के पैसे वसूल करने में प्रशासन नाकाम रहा है। उन्होंने कहा कि बोलीदाता से पैसे आज तक क्यों वसूल नहीं किए गए। उक्त व्यक्ति के ऊपर प्रशासन की ओर से अब तक क्या कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि 10 माह पूर्व सुजानपुर में राष्ट्रीय होली मेला संपन्न हुआ था। इस दौरान प्रशासन की ओर से वाहन पार्किंग की खुली बोली करवाई गई थी। बोली करीब 15 लाख रुपये में बोली दाता के नाम की गई थी। बोलीदाता व्यक्ति ने अब तक प्रशासन के पास केवल सात लाख रुपये जमा करवाए हैं, जबकि आठ लाख से ज्यादा की देनदारी अभी तक बाकी है। वहीं, डेढ़ माह के भीतर पुन: पार्किंग को लेकर टेंडर प्रक्रिया होगी। संवाद
विज्ञापन