फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Adjacent government schools will be merged into day boarding schools

Hamirpur (Himachal) News: डे बोर्डिंग स्कूलों में मर्ज होंगे नजदीक सटे सरकारी स्कूल

Sat, 04 Nov 2023 12:19 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Nov 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिलेभर के पांच विधानसभा क्षेत्रों में प्रस्तावित डे-बोर्डिंग स्कूलों के साथ लगते सरकारी स्कूलों को भी मर्ज किया जाएगा। डे बोर्डिंग स्कूलों का निर्माण कार्य पूरा होते ही स्कूलों को मर्ज करने का कार्य शुरू होगा। मर्ज करने से पूर्व ऐसे स्कूलों की सूची तैयार कर शिक्षा निदेशालय को भेजी जाएगी। सूची में चयनित किए गए स्कूलों को आदेश जारी होने के बाद ही मर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन



जिले के पांच विधानसभा क्षेत्रों में स्थापित होने वाले डे बोर्डिंग स्कूलों में पढ़ाई करने के लिए आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। सरकारी स्कूलों में लगातार कम होती जा रही विद्यार्थियों की संख्या को ध्यान में रखते हुए शिक्षा विभाग ने स्कूलों को मर्ज करने का निर्णय लिया है। वर्तमान में जिलाभर के तीन डे बोर्डिंग स्कूलों अमलैहड़, कोहडरा और कराहा के निर्माण कार्य के लिए डेढ़-डेढ़ करोड़ रुपये का बजट जारी हो चुका है। जबकि दो स्कूलों कल्लर दत्याल और चमियाना को बजट अभी आगामी समय में जारी होगा। दोनों स्कूलों में भूमि सर्वे में त्रुटियां होने के कारण बजट जारी नहीं हुआ है। पांच विधानसभा क्षेत्रों में स्कूलों का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद सरकारी स्कूलों को मर्ज करने का कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

इस बारे में उच्चतर शिक्षा विभाग हमीरपुर के उपनिदेशक अनिल कुमार ने कहा कि जिले के पांच विधानसभा क्षेत्रों में प्रस्तावित डे बोर्डिंग स्कूलों का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद संबंधित स्कूल के पांच किमी दायरे में स्थित सरकारी स्कूलों को मर्ज किया जाएगा। डे बोर्डिंग स्कूलों में विद्यार्थियों को आधुनिक माध्यमों से पढ़ाई करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed