{"_id":"698b8705cc19fefdff02b56c","slug":"action-will-be-taken-if-poisonous-medicine-is-sprayed-in-populated-areas-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1026-183170-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: आबादी क्षेत्र में जहरीली दवाई का छिड़काव किया तो होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: आबादी क्षेत्र में जहरीली दवाई का छिड़काव किया तो होगी कार्रवाई
Wed, 11 Feb 2026 12:59 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Wed, 11 Feb 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
रंगस (हमीरपुर )। आबादी वाले क्षेत्रों में खरपतवार को नष्ट करने के लिए जहरीली दवाई का छिड़काव करना लोगों को कानूनी कार्रवाई के दायरे में खड़ा कर सकता है। एसडीएम नादौन निशांत शर्मा ने शिकायत मिलने के बाद विभिन्न विभागीय अधिकारियों को इस पर संज्ञान लेने के निर्देश जारी कर दिए हैं।
एसडीएम निशांत शर्मा ने इस बाबत स्वास्थ्य विभाग व कृषि विभाग के अधिकारियों को लिखित निर्देश जारी कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि आबादी वाले क्षेत्र में लोग खरपतवार को नष्ट करने के लिए जहरीली दवाइयों का प्रयोग कर रहे हैं। यह दवाइयां मनुष्य के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हैं।
उन्होंने बताया कि इस संबंध में उन्हें पिछले कुछ समय से शिकायतें भी मिली हैं। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के खंड चिकित्सा अधिकारी व कृषि विभाग के सहायक कृषि अधिकारी नादौन तथा विकास खंड अधिकारी को लिखित आदेश के तहत संज्ञान लेने को कहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि लोगों के स्वास्थ्य के साथ किसी भी कीमत पर खिलवाड़ सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति ऐसा करता हुआ पकड़ा जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।