फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Action taken on encroachment, challan issued to four shopkeepers

Hamirpur (Himachal) News: अतिक्रमण पर की कार्रवाई, चार दुकानदारों के काटे चालान

Thu, 25 Jul 2024 08:07 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jul 2024 08:07 PM IST
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। नगर पंचायत नादौन ने वीरवार को नादौन बाजार का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान शहर के विभिन्न बाजारों में दुकानों के आगे सामान बढ़ाकर लगाने तथा रेडी-फड़ी वालों की ओर से किए गए अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई करते हुए चार दुकानदारों का चालान किया गया। नगर पंचायत सचिव रमन शर्मा की अगुवाई में टीम ने जब कार्रवाई आरंभ की तो दुकानदारों में हड़कंप मच गया। वीरवार को बस अड्डा तथा आसपास के क्षेत्र में यह कार्रवाई की गई है। निरीक्षण टीम में कर्मचारी कुलदीप कुमार, अंशुल मेहरा, किशोरी लाल की टीम ने दुकानदारों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि नियमों की अवहेलना करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। रमन शर्मा ने कहा कि चरणबद्ध तरीके से पूरे बाजार में अतिक्रमण हटाया जाएगा। अगले चरण में अन्य क्षेत्रों में भी कार्रवाई की जाएगी। यदि कोई भी दुकानदार नियमों की अवहेलना करके सामान को गलत तरीके से रखता है तो उसका सामान जब्त कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed