फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   action should be taken for curfue break

कर्फ्यू का उल्लंघन करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

Thu, 09 Apr 2020 08:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2020 08:39 PM IST
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। उपमंडल क्षेत्र में कर्फ्यू का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आपदा की धाराओं के तहत सख्त कार्रवाई करने के आदेश वीरवार को एसडीएम किरण बड़ाना ने पारित किए हैं। विभिन्न क्षेत्रों में लोगों की कर्फ्यू के दौरान घरों से निकलकर बाहर घूमने की मिल रही सूचनाओं के आधार पर यह आदेश पारित किए गए हैं। हालांकि, पुलिस की ओर से स्थिति को काफी हद तक काबू में किया गया है, परंतु पुलिस बल कम होने के कारण कुछ लोग इस बात का फायदा उठाने में लगे हैं। एसडीएम ने बताया कि नादौन क्षेत्र में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। पुलिस ने पूरी सख्ती बरती है, परंतु सूचनाएं मिल रही हैं कि कई क्षेत्रों में सख्ती के बावजूद लोग नियमों का उल्लंघन करने से बाज नहीं आ रहे हैं। इसलिए निर्णय लिया गया है कि कर्फ्यू के दौरान तथा ढील के समय धारा 144 का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी तथा अनावश्यक तौर पर बाहर घूमते लोगों पर आपदा की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जाएगा। ऐसे समय में सड़क पर अनावश्यक तौर पर मिलने वाले वाहनों को जब्त कर लिया जाएगा। उन्होंने लोगों को नियमों का पालन करने की हिदायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed