{"_id":"62f7ef12ac9c514fce087db0","slug":"accused-of-stealing-girl-s-mobile-from-hostel-arrested-hamirpur-hp-news-sml418358688","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉस्टल से छात्राओं के मोबाइल चोरी का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हॉस्टल से छात्राओं के मोबाइल चोरी का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला मुख्यालय के एक हॉस्टल से दो छात्राओं के मोबाइल चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी जिला कांगड़ा के खुंडियां क्षेत्र का रहने वाला है और हमीरपुर में ही किराये के कमरे पर रहता है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।
जिला मुख्यालय में वार्ड छह में स्थित एक हॉस्टल से कुछ दिन पहले दो छात्राओं के मोबाइल आधी रात को चोरी हो गए थे। पुलिस आरोपी की तलाश में थी और एक बार मोबाइल ऑन भी हुए थे। जिनकी लोकेशन गांधी चौक हमीरपुर की आई थी। इसके बाद मोबाइल दोबारा बंद हो गए। पुलिस ने गहनता से मामले की छानबीन की और आरोपी तक पहुंची है। बताया जा रहा है कि आरोपी कुछ और चोरियों में भी शामिल हो सकता है। एसएचओ सदर संजीव गौतम ने कहा कि आरोपी को चार दिन की पुलिस रिमांड मिली है। इससे गहनता से पूछताछ की जाएगी।