{"_id":"65396fc80d2d5642020311d6","slug":"accused-of-keeping-chitta-revealed-secrets-two-more-accused-arrested-from-punjab-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1008-12166-2023-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: चिट्टा रखने के आरोपियों ने उगले राज, दो और आरोपी पंजाब से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: चिट्टा रखने के आरोपियों ने उगले राज, दो और आरोपी पंजाब से गिरफ्तार
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में नामजद तीन आरोपियों से पूछताछ और आरोपियों से मिले सुराग के आधार पर पंजाब के दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस दोनों को गिरफ्तार कर हमीरपुर ले आई है। दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है। पुलिस थाना भोरंज के तहत 20 अक्तूबर को तीन व्यक्तियों से आठ ग्राम चिट्टा बरामद किया गया।
तब इस मामले में सौरभ और नीरज कुमार गांव बतैल डाकघर भांबला जिला मंडी, जबकि सोमनाथ लाल गांव कोट ठाणा तहसील भराड़ी जिला बिलासपुर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज हुआ था। वर्तमान में ये तीनों आरोपी न्यायिक हिरासत में चल रहे हैं। तीनों आरोपियों से पुलिस रिमांड के दौरान पूछताछ के दौरान बैकवर्ड लिंकेज की जांच में पाया कि इस नेटवर्क में संलिप्त गुरजीत सिंह गांव बलवीर कॉलोनी जिला होशियारपुर से यह चिट्टा खरीदा गया था। इसी सूचना के तहत गुरजीत सिंह को होशियारपुर से गिरफ्तार किया गया। गुरजीत सिंह ने कहा कि उसने भी यशकर्ण निवासी मोहल्ला रूपनगर, पंजाब से चिट्टा खरीदा था। पुलिस ने यशकर्ण को भी जिला होशियारपुर से गिरफ्तार किया। पंजाब के व्यक्तियों से हमीरपुर पुलिस की पूछताछ जारी है। माना जा रहा है कि अन्य मामलों को सुलझाने में भी हमीरपुर पुलिस को इन आरोपियों से मदद मिल सकती है। इस बारे में पुलिस अधीक्षक डॉ. आकृति शर्मा ने कहा कि मामले की छानबीन जारी है तथा नशे के विरुद्ध अभियान भी जारी है।